राशिफल - अध्यात्म

29 August 2021 – कैसा होगा आज आपका दिन, क्या कहती हैं आपकी ग्रहदशायें, जानिए आज का राशिफल

29 August 2021 – कैसा होगा आज आपका दिन, क्या कहती हैं आपकी ग्रहदशायें, जानिए आज का राशिफल भाद्र कृष्ण पक्ष – सप्तमी तिथि, कृतिका नक्षत्र होने के साथ ही ध्रुव योग रहेगा। आज भद्रा की स्थिति रहेगी। चंद्र का गोचर वृषभ राशि पर होगा।। जानिए आज रविवार को भगवान सूर्यदेव जी की कृपा किन जातकों पर होगी।

आज का मेष राशिफल 29 अगस्त 2021

आर्थिक लाभ होगा। कारोबार को बढ़ाने पर विचार कर सकते हैं। आपको नई जानकारी मिलेगी। किसी मित्र से नुकसान पहुंच सकता है। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। रिश्तेदारों से मतभेद होने की आशंका है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नए मौके मिलेंगे। सेहत ठीक रहेगी।खानपान का ध्यान रखें। छात्रों को सफलता मिलेगी। प्रेमी युगल घूमने जा सकते हैं।

आज का वृषभ राशिफल 29 अगस्त 2021

कारोबार में इजाफा होगा। मन प्रसन्न रहेगा।  धार्मिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।  आय में वृध्दि होगी। परिवार के किसी सदस्य की तबियत बिगड़ सकती है। बजट बिगड़ेगा। छात्रों के लिए दिन सामान्य रहेगा। सफलता के लिए मेहनत करनी होगी। युवाओं की दिक्कत दूर होगी। नए लोगों से मुलाकात होगी।

आज का मिथुन राशिफल 29 अगस्त 2021

किस्मत आपका साथ देगा। कानूनी दिक्कत दूर होने की संभावना है। परिवार के लोगों के साथ घूमने जा सकते हैं। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। जीवनसाथी के साथ मधुरता रहेगी। बच्चों की समस्या हल कर पाएंगे। किसी से उधार न लें। कारोबार में कामयाबी मिलेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। सेहत को लेकर तनाव हो सकता है। किसी से निजी बात शेयर न करें।

आज का कर्क राशिफल 29 अगस्त 2021

आपकी मित्रों या रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। खुशखबरी मिलेगी। किसी यात्रा के दौरान जीवनसाथी से तनाव हो सकता है।संतान को सफलता मिलेगी। कर्ज से मुक्ति संभव है। किसी से मदद लेने से पहले अच्छी तरह विचार कर लें। नया काम फिलहाल शुरू न करें। आमदनी ठीक रहेगी। प्रेम संबंध विकसित होंगे।

आज का सिंह राशिफल 29 अगस्त 2021

आज का दिन बेहद भागदौड़ में बीतेगा। पारिवारिक जिम्मेदारी ज्यादा रहेगी। थकान और कमजोरी महसूस कर सकते है। कई लोगों से मुलाकात होगी। शत्रु पक्ष प्रबल रहेगा। सावधान रहें। यात्रा पर जाते समय सतर्क रहे। सावधानी से वाहन चलाएं। सेहत ठीक रहेगी। धैर्य रखें। छात्रों को ज्यादा मेहनत करनी होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा।

आज का कन्या राशिफल 29 अगस्त 2021

आपकी दिक्कत दूर होगी। आपका कारोबार अच्छा चलेगा। नए लोगों से मुलाकात होगी। अपरिचित से चर्चा के दौरान निजी बातें न करें। किसी विवाद का हिस्सा न बनें। इस हफ्ते आपको सामाजिक जिम्मेदारी मिलेगी। आप परिवार के साथ समय बिता पाएंगे। नौकरीेपेशा लोगों को पदोन्नति की खबर मिल सकती है। आपकी कारोबारी स्थिति अच्छी रहेगी।

आज का तुला राशिफल 29 अगस्त 2021

आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। आप अचल संपत्ति खरीदने पर विचार कर सकते हैं। कारोबार की स्थिति लाभदायक रहेगी। युवाओं को कैरियर को लेकर मेहनत करनी होगी। किसी की बातों से ठेस पहुंच सकती है। तनाव पर नियंत्रण रखें। विवाहित खुश रहेंगे। बच्चों के साथ समय बीतेगा।

आज का वृश्चिक राशिफल 29 अगस्त 2021

पारिवारिक जिम्मेदारी ज्यादा रहेगी। ज्यादा काम के चलते थकान और कमजोरी महसूस कर सकते हैं। आमदनी के नए स्रोत मिलेंगे। कर्ज देने से बचें। शत्रु पक्ष सक्रिय रहेगा। नुकसान होने की आशंका है। रिश्तेदारों की ओर से खुशखबरी मिल सकती है। यात्रा पर जाने से पहले बुुजुर्गों का आशीर्वाद जरूर लें। वाहन चलाते समय सावधान रहें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

आज का धनु राशिफल 29 अगस्त 2021

जीवनसाथी के साथ यात्रा का प्लान बना सकते हैं। मित्रों से मुलाकात होगी। किसी बुद्धिजीवी से मुलाकात के बाद आपके जीवन की दिशा बदलेगी। आपमें इस हफ्ते बेहद उत्साह रहेगा। आपके लगभग सभी कार्य पूरे होंगे। युवाओं को कामयाबी मिलेगी। छात्रों को ज्यादा मेहनत करनी होगी। अपनी सेहत का ध्यान रखें। विवाद की स्थिति से दूर रहें।

आज का मकर राशिफल 29 अगस्त 2021

कारोबार की स्थिति अच्छी रहेगी। सामाजिक पक्ष मजबूत होगा। जोखिम से जुड़े कार्य न करें। इस हफ्ते यात्रा को टाल दें। विरोधियों को मात मिलेगी। छात्रों को सफलता हासिल होगी। धार्मिक  कार्य हो सकते हैं। अधिक तनाव न लें। कर्ज से मुक्ति मिलेगी। उधार देने से बचें। वित्तीय निवेश कर सकते हैं।

आज का कुंभ राशिफल 29 अगस्त 2021

आर्थिक स्थिति को लेकर उलझन बनी रहेगी। सेहत ठीक रहेगी। अप्रिय सूचना मिल सकती है। लव कपल के लिए हफ्ता ठीक रहेगा। नई योजना बनेगी, लेकिन फिलहाल क्रियान्वित न करें। बेवजह खर्च हो सकता है। महत्वपूर्ण फैसले टाल दें। मित्रों का सहयोग रहेगा। युवाओं को कामयाबी मिलेगी। किसी से मतभेद हो सकते हैं। जीवनसाथी से सुखद सहयोग मिलेगा।

आज का मीन राशिफल 29 अगस्त 2021

आपको सफलता मिलेगी। हफ्ते के आखिरी दिनों में कुछ उलझन हो सकती है। किसी से मतभेद होने की आशंका है। दफ्तर का माहौल आपके पक्ष में नहीं रहेगा। किस्मत का साथ मिलेगा। आर्थिक दिक्कत दूर होगी। नई योजनाएं बनेंगी। विरोधी पक्ष शांत रहेगा। प्रेमी युगल घूमने जा सकते हैं।

Related Articles

Back to top button