inh24छत्तीसगढ़

पहले आवेदन फिर निवेदन फिर भी हुआ धर्मांतरण तो दे दना-दन

अंबिकापुर। सरगुजा क्षेत्र में लगातार हो रहे धर्मांतरण के विरुद्ध प्रदेश संगठन के आह्वान पर भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह, पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी, वरिष्ठ नेता अनिल सिंह मेजर, पूर्व सांसद कमलभान सिंह के नेतृत्व में भारतीय जनता युवा मोर्चा सरगुजा ने जन जागरूकता पदयात्रा निकाली। धर्मांतरण जनजागरण पदयात्रा के स्थानीय घड़ी चौक पर समापन हुआ। इसके बाद सभा को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने कहा कि पूरे छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण का कुचक्र चल रहा है।

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी ने कहा कि छत्तीसगढ़ के वनांचल क्षेत्र में धर्मांतरण हमेशा से संवेदनशील मुद्दा रहा है। पूर्व सांसद कमलभान सिंह ने कहा कि कांग्रेस सरकार को मेरी चेतावनी है कि वे छत्तीसगढ़ में हो रही धर्मांतरण की घटनाओं को रोके वरना हिंदू समाज आपको कभी माफ नहीं करेगा।


अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष राम लखन पैकरा ने कहा कि जो ताकत हिंदू धर्म व समाज में है वह किसी और किसी धर्म संप्रदाय में नहीं है, हिंदू जनजाति समाज सबसे बड़ा समाज है और आज यही आदिवासी समाज धर्मांतरण के कारण खतरे में है।


सभा को भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विजय सिंह तोमर,  जिला महामंत्री देवनाथ सिंह पैकरा, भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष फुलेश्वरी सिंह, आलोक दुबे,मधुसूदन शुक्ला,संजय सोनी तथा नगर युवा मोर्चा अध्यक्ष निशांत सिंह सोलू ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन युवा मोर्चा के जिला महामंत्री संजीव वर्मा व अंशुल श्रीवास्तव ने किया तथा आभार प्रदर्शन जिला उपाध्यक्ष आरडी चौहान ने किया।
इस अवसर पर नगर निगम नेता प्रतिपक्ष प्रबोध मिंज, भाजपा जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता,जिला उपाध्यक्ष प्रशांत त्रिपाठी, अंबिकेश केसरी,डीके पूरिया, मधु चौराहा, विकास पांडे,राधेश्याम ठाकुर,संतोष दास, रूपेश दुबे,मनोज गुप्ता, रामप्रवेश पांडे,सर्वेश तिवारी, अजय प्रताप सिंह,  राजेंद्र जायसवाल,दीक्षा अग्रवाल, बिहारी तिर्की, प्रयागराज साहू, संजू सेठ, उमा पांडे, प्रेमानंद तिग्गा, सेतराम बड़ा, नीरू मिस्त्री, विकास शुक्ला आदि उपस्थित थे। 

Related Articles

Back to top button