मनोरंजन

साउथ इंडस्ट्री के सितारे एक्टिंग के साथ बिजनेस की रेस में है काफी आगे

साउथ फिल्म  इंडस्ट्री एक से बढ़कर एक एक्शन और रोमांटिक स्टार्स से भरी पड़ी है, जो हर मामले में बॉलीवुड स्टार्स पर भारी पड़ते नजर आते हैं।  बॉलीवुड इंडस्ट्री में जहां सितारे अपनी अदाकारी के साथ-साथ बिजनेस में भी किसी से कम नहीं है। वहीं साउथ इंडस्ट्री के सितारे भी बिजनेस की रेस में काफी आगे है। साउथ में सुपरस्टार रजनीकांत, विजय, जूनियर एनटीआर को भगवान की तरह पूजा जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अदाकारी के अलावा, साउथ में कई अभिनेताओं के पास सफल साइड बिजनेस हैं?  चलिए आपको साउथ के उन सितारो के बारे में बताते हैं जो एक्टर के साथ-साथ एक सक्सेसफुल बिज़नेसमैन भी है। 

सामंथा अक्कीनेनी 

साउथ सिनेमा की मशहूर और दिग्गज अभिनेत्री सामंथा अक्कीनेनी  अक्सर अपनी फिटनेस को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। सामंथा एक्टिंग के अलावा अपना खुद का बिजनेस भी चलाती है। एक्ट्रेस का खुद का एक फैशन लेबल है जिसका नाम  ‘साकी’ है। सामंथा ने हैदराबाद में एकम नाम से एक प्री-स्कूल भी शुरू किया हुआ है। एकम शिक्षा में नवाचार और उत्कृष्टता लाता है, और उनके इस प्रोजेक्ट में शिल्पा रेड्डी और मुक्ता भी पार्टनर हैं।

विजय

 विजय साउथ के सबसे महंगे एक्टर हैं। वो अपनी फिल्मों के लिए 80 से 100 करोड़ चार्ज करते हैं। उनका घर हैदराबाद के पॉश इलाके जुबली हिल में है। थलपति विजय के चेन्नई में उनकी मां शोबा, बेटे  संजय और  पत्नी संगीता के नाम पर कई मैरेज हॉल मौजूद हैं।

Related Articles

Back to top button