26 August 2021 – कैसा होगा आज आपका दिन, क्या कहती हैं आपकी ग्रहदशायें, जानिए आज का राशिफल

26 August 2021 – कैसा होगा आज आपका दिन, क्या कहती हैं आपकी ग्रहदशायें, जानिए आज का राशिफल भाद्र कृष्ण पक्ष – चतुर्थी तिथि, रेवती नक्षत्र होने के साथ ही गंड योग रहेगा। आज पूरे दिन पंचक की स्थिति रहेगी। चंद्र का गोचर मीन राशि पर होगा।। जानिए आज गुरुवार को भगवान श्री लक्ष्मीनारायण की कृपा किन जातकों पर होगी।
आज का मेष राशिफल 26 अगस्त 2021
ऑफिस में आपकी सराहना होगी। युवाओं के लिए आज का दिन अच्छा है। घर के बुजुर्ग की सेहत में सुधार दिखेगा। किसी की बात में न आएं, सावधान रहें। कारोबार में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। आज नई योजनाएं बनेंगी। विद्यार्थियों को आज ज्यादा पढ़ाई करना चाहिए। सामाजिक कार्यों में शामिल होंगे। नौकरी परिवर्तन कर सकते है।
आज का वृषभ राशिफल 26 अगस्त 2021
स्वास्थ्य काे सुधारने के लिए दिनचर्या में अनुशासन बनाएं रखें। किसी रिश्तेदार के यहां से दुखद सूचना मिल सकती है। लेन-देन के लिए अच्छा समय है। दाम्पत्य जीवन में सामंजस्य रहेगा। सभी लोग आपके व्यवहार की सराहना करेंगे। अविवाहितों को विवाह के प्रस्ताव मिल सकते हैं। यात्रा पर जा सकते हैं। धन लाभ होगा। किसी मित्र से मुलाकात होगी।
आज का मिथुन राशिफल 26 अगस्त 2021
शुभ समाचार मिलेंगे। किसी बात को लेकर परिवार के किसी सदस्य से मतभेद की स्थिति बन सकती है। लोग आपकी बातों सम्मान करेंगे। आज यात्रा न करें। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। आज का दिन शानदार रहेगा। बुजुर्गों से बातचीत करने के बाद आपको मानसिक शांति मिलेगी।
आज का कर्क राशिफल 26 अगस्त 2021
कारोबार में लाभ होगा। शत्रुओं से सावधान रहें। दफ्तर में किसी से अनबन हो सकती है। सेहत ठीक रहेगी। तनाव न लें। काफी दिनों से रूके हुए काम आज पूरे होंगे। आर्थिक स्थिति में बदलाव दिखेगा। परिवार में सामंजस्य बना रहेगा। रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। कामकाज अच्छा चलेगा। प्रसन्न रहेंगे।
आज का सिंह राशिफल 26 अगस्त 2021
परिवार के किसी सदस्य की समस्या का समाधान होगा। नए कार्यों में कामयाबी मिलेगी। किस्मत का साथ मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें। का दिन आपके लिए काफी लाभदायक होगा। आज व्यवसाय में उन्नति के साथ नए साधनों में बढ़ोतरी होगी। सहयोगियों से सहायता मिलेगी। अचानक यात्रा पर जा सकते है।
आज का कन्या राशिफल 26 अगस्त 2021
रूके हुए मामलों का निपटारा हो सकता है। जमीन-जायदाद के मामले आगे बढ़ेंगे। आज खर्च अधिक होगा। नए लोगों से मुलाकात के बाद आपके जीवन को नई दिशा मिलेगी। व्यस्तता के चलते दिनचर्या प्रभावित रहेगी। घर से बाहर जाते समय माता-पिता का आशीर्वाद जरूर लें। आर्थिक स्थिति में सुधार दिखेगा।
आज का तुला राशिफल 26 अगस्त 2021
पुराने निवेश का लाभ मिलेगा। आपके व्यवसाय में नरमी के आसार हैं। संतान पक्ष की ओर से शुभ समाचार मिलने के संकेत हैं। सेहत सामान्य रहेगा। प्रभु की आराधना करें। युवाओं का दिन बेहतर ढंग बीतेगा। नौकरी मिल सकती है। मानसिक शांति का अनुभव होगा। छात्रों को कामयाबी मिलेगी। विरोधियों से सावधान रहें।
आज का वृश्चिक राशिफल 26 अगस्त 2021
आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा। धन संबंधी स्थिति मजबूत बनेगी। काम को लेकर यात्रा कर सकते हैं। आपके व्यवहार की सराहना होगी। सामाजिक जीवन मजबूत बनेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा है।
आज का धनु राशिफल 26 अगस्त 2021
आपकी जीवन दिशा बदल सकती है। आध्यात्मिकता की ओर रूझान होगा। छात्रों को कामयाबी मिल सकती है। अनावश्यक खर्च पर काबू रखें। समाज में आपके काम की सराहना होगी। परिवार के सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। अपने काम को पूरा करने का प्रयास करें।
आज का मकर राशिफल 26 अगस्त 2021
दिन बेहद सुखद रहेगा। कार्यस्थल पर नई सूचना मिलेगी। नई योजना शुरू करने से पहले अनुभवी व्यक्तियों की सलाह जरूर लें। अपने स्वास्थ्य कोसंतुलित रखने का प्रयास करें। जीवनसाथी को पूरा समय दें। आज आर्थिक लाभ के आसार हैं। कारोबार में उन्नति और तरक्की होगी। नौकरीपेशा लोगों को नए अवसर मिलेंगे।
आज का कुंभ राशिफल 26 अगस्त 2021
रूकी हुई रकम मिल सकती है। फिलहाल नए काम की शुरूआत न करें। कुसंगति से दूर रहें। नशापान न करें। विद्यार्थियों को बेहतर रिजल्ट मिलेगा। आज किसी जरूरतमंद की मदद जरूर करें। काम में आज आपको पुराने अनुभवों का लाभ मिलेगा। व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए नए विचार आएंगे। प्रभु की आराधना करेंगे। जानें साप्ताहिक राशिफल
आज का मीन राशिफल 26 अगस्त 2021
नया कारोबारी प्रस्ताव भी मिल सकता है। पैतृक संपत्ति विवाद का हल निकल सकता है। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। आपको कुछ नया सोचने का अवसर मिलेगा। बचत योजना में निवेश करेंगे, जो आगामी दिनों के लिए लाभदायक होगी। शैक्षिक क्षेत्र से जुड़े लोगों का दिन काफी बेहतर होगा।



