खेल जगत

IND vs Eng: तीसरे टेस्ट मैच में भारत ने जीता टॉस, किया बल्लेबाजी का फैसला, टीम इंग्लैंड टीम में बदलाव…

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट क्रिकेट मैच में बुधवार को यहां टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।

भारत ने लार्ड्स में दूसरे टेस्ट मैच में 151 रन से जीत दर्ज करने वाली टीम में कोई बदलाव नहीं किया है। इसका मतलब है कि रविचंद्रन अश्विन को फिर से अंतिम एकादश में जगह नहीं मिली।

इंग्लैंड ने अपनी टीम में दो बदलाव किये हैं। उसने डॉम सिब्ली की जगह डाविड मलान और चोटिल मार्क वुड के स्थान पर क्रेग ओवरटन को अंतिम एकादश में रखा है। कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट कप्तान के रूप में पहली बार टॉस जीता

टीम इंडिया की खराब शुरुआत हुई है। लॉर्ड्स टेस्ट के हीरो केएल राहुल आउट हो गए हैं। पहले ही ओवर में राहुल जीरो के स्कोर पर आुट हो गए हैं। राहुल जेम्स एंडरसन की गेंद पर विकेट के पीछे जोस बटलर के हाथों लपके गए। भारत का स्कोर 1-1 है।

Related Articles

Back to top button