अफगानिस्तान से पहुंचे सांसद के छलके आंसू, कहा-अब सब कुछ जीरो हो गया,सब ख़त्म

दिल्ली। अफगानिस्तान के आने के बाद भारतीय वायु सेना ने वहां से बचाकर निकाले गए 24 सिखों में दो अफगान सांसद भी शामिल थे। भारत पहुंचने के बाद इनमें से एक सांसद नरेंद्र सिंह खालसा बेहद भावुक नजर आए और कैमरे के सामने उनके आंसू छलक उठे। भारत पहुंचने के बाद उनसे अफगानिस्तान की परिस्थिति पर पूछे गए सवाल पर नरेंद्र सिंह खालसा ने कहा, ‘मुझे रोना आ रहा है…पिछले 20 साल में जो भी बना था, सब खत्म हो गया।
Read also:-छत्तीसगढ़: 2 अलग अलग जगहों से गायब हुई नाबालिग लड़कियां, परिजनों ने जताई अपहरण की आशंका
अब सबकुछ जीरो हो गया है।’ नरेंद्र खालसा ने ये बात दिल्ली के करीब हिंडन एयरबेस पर पत्रकारों से बात करने के दौरान कही। भारतीय वायुसेना का विमान रविवार सुबह यहीं पहुंचा था। भारतीय वायुसेना का सी-17 विमान 168 लोगों के साथ हिंडन एयरबेस पहुंचा। इसमें 107 भारतीय शामिल थे।भारत को काबुल से भारतीयों को निकालने के लिए दिन में दो फ्लाइट लाने की अनुमति मिली है। सी-17 विमान के अलावा अफगानिस्तान से तीन और फ्लाइट आई,जिसमें भारतीयों को लाया गया। ये तीन फ्लाइट एयर इंडिया, इंडिगो और विस्तारा की थी। तीनों फ्लाइट आज ही तजाकिस्तान की राजधानी दुशांबे से दिल्ली पहुंचे। भारत काबुल से अपने नागरिकों को बाहर निकालने के अपने प्रयासों के तहत तीन उड़ानों के जरिए अपने 329 नागरिकों और दो अफगान सांसद समेत करीब 400 लोगों को रविवार को देश वापस लाने में कामयाब रहा
Read also:- प्रयास एजुकेशन सोसाइटी की छात्राओं ने मुख्यमंत्री को बांधे रक्षा सूत्र
भारतीय वायुसेना के सी-19 सैन्य परिवहन विमान के जरिए 107 भारतीयों और 23 अफगान सिखों एवं हिंदुओं समेत कुल 168 लोगों को काबुल से दिल्ली के निकट हिंडन वायुसेना अड्डे पर लाया गया। साथ ही 87 भारतीयों और दो नेपाली नागरिकों के एक अन्य समूह को दुशाम्बे से एअर इंडिया के एक विशेष विमान से वापस लाया गया।



