
रायपुर। रामानुजगंज के विधायक बृहस्पति सिंह फिर सुर्खियों में हैं, इस बार उनका एक कथित वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वे एक डिप्टी कलेक्टर को धमकी व गली देते सुनाई दे रहे हैं। हालांकि विधायक सिंह ने कहा है कि तह उनका वीडियो नहीं है, यह उनके विरोधियों का किया धरा है।
Read also:-छत्तीसगढ़: राजधानी में आबकारी टीम को बड़ी सफलता,भारी मात्रा में इस इलाके से विदेशी शराब जब्त
जो ऑडियो वायरल हो रही है उसमें चूंकि गाली गलौज है इसलिए हम उसे यहां नहीं दे रहे लेकिन उसमें एक डिप्टी कलेक्टर के साथ उनका बातचीत किसी जमीन के विषय में किया जा रहा है। डिप्टी कलेक्टर से वे पूछ रहे हैं कि जब अपीलीय अवधि खत्म नहीं हुआ है तब न्यायालय के आदेश को लागू कैसे कर दिया गया।
Read also:-कर्मचारियों ने पुलिस बस को किया आग के हवाले, जाने आखिर क्यों आक्रोशित है कर्मचारी? क्या है वजह
झल्लाकर उसके बाद डिप्टी कलेक्टर को भद्दी गालियां देते हुए सुनाई पड़ रहा है। सोशल मीडिया में यह ऑडियो यह बताते हुए वायरल हो रहा है कि यह विधायक बृहस्पति सिंह हैं।
Read also:-सुपरहिट फिल्म ‘नो एंट्री’ के सीक्वल में फिर नज़र आएंगे सलमान खान, होगा ये बदलाव
इस विषय में जब मुनादी ने बृहस्पति सिंह से बात की तो उन्होंने कहा कि इस ऑडियो से मेरा कोई लेना देना नहीं है। हमारे विरोधी पीछे पड़े हैं और इस तरह की कारिस्तानी कर रहे हैं। जब हमने उनसे पूछा कि आपके किस विरोधी का यह कारनामा हो सकता है तब उन्होंने कहा सभी जानते हैं और आप भी जानते ही होंगे।




