inh24छत्तीसगढ़

बादशाह ने लाया सहदेव दिरदो के साथ नया गाना, बसपन का प्यार से भी ज्यादा प्यार मिला इस सॉन्ग

रायपुर. बस्तर के सहदेव दिरदो का बसपन का प्यार… गाना आजकल लोगों के जुबान पर छाया हुआ है। हर किसी के जुबान पर इस गाने को सुना जा रहा है। वहीं बस्तर के बाल रैपर सहदेव दिरदो और मशहूर रैपर बादशाह ने इसे नये अंदाज में गाया है। जिसका ऑफिशियल वीडियो आज यूट्यूब पर रिलीज हो गया है। रिलीज होते ही यह गाना एक बार फिर धमाल मचा दिया है। पहले घंटे में ही यूट्यूब पर 5 लाख लोगों ने देख लिया है। बादशाह और सहदेव दिरदो ने गाने की की शूटिंग चंडीगढ़ में की है। इसके लिए सहदेव पिछले दिनों चंडीगढ़ गए थे। इसके अलावा मुंबई के रियालिटी शो से भी सहदेव शामिल हो चुके हैं।

Read also – राजनांदगांव बिग ब्रेकिंग – भाजपा नेता ने लगाई फांसी, पुलिस पहुंच कर रही है मामले की छानबीन

बता दें कि बचपन का प्यार मेरा भूल नहीं जाना रे गाना सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. इस गाने को सुकमा के रहने वाले बालक सहदेव दिरदो ने अपने स्कूल में 2 साल पहले गाया था। सहदेव दिरदो ने साल 2019 में अपने स्कूल में बचपन का प्यार गाया था और उनके टीचर ने इसको रिकॉर्ड करके सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद यह बॉलीवुड रैंपर बादशाह तक पहुंचा।

Read also – बलौदाबाजार – भीषण सड़क हादसे में अनियंत्रित स्कोर्पियो हुई दुर्घटनाग्रस्त, चालक सहित 4 गंभीर

इससे बादशाह बेहद प्रभावित हुए। उन्होंने सहदेव को चंड़ीगढ़ बुला लिया। जहां बादशाह ने उसके साथ गाना रिकॉर्ड किया हैसहदेव के गाने का जादू आज सोशल मीडिया पर चल रहा है। बच्चे के इस अंदाज ने लाखों लोगों का दिल चुरा लिया है। इन दिनों यह अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर लोग तरह-तरह के इंस्टाग्राम रील्स भी बना रहे हैं।

Related Articles

Back to top button