छत्तीसगढ़

बलौदाबाजार – भीषण सड़क हादसे में अनियंत्रित स्कोर्पियो हुई दुर्घटनाग्रस्त, चालक सहित 4 गंभीर

कुश अग्रवाल पलारी– पलारीथाना अंतर्गत ग्राम आमेरा के समीप माउंट लीटर्रा मोड़ के समीप मंगलवारकी शाम 4 30 बजे के करीब सफेद रंग की स्कॉर्पियो ( संख्या cg 17 ke 5640) तेजगति से सामने की ओर से आ रही मोटर सायकल सवार को बचाने के चक्कर मे अनियंत्रित होकर पुलिया के आगे खेत मे पलट गई इससे स्कॉर्पियो में सवार चालक सहित चार लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। दुर्घटना में स्कॉर्पियो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।

पलारी की ओर से बलोदा बाजार की तरफ जा रहा था स्कॉर्पियो

स्कॉर्पियो तेज रफ्तार से बलोदा बाजार की तरफ से ओर जा रहा था। इसी दौरान चालक ने सामने से आ रहे मोटरसायकल वाले को बचाने के लिए नियंत्रण खो दिया और स्कॉर्पियो नजदीक ही पेड़ से टकराते हुए नीचे गिर गया। दुर्घटना में स्कॉर्पियो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई । वहीं उसमें सवार लोग बुरी तरह घायल हो गए। स्थानीय लोगों के सूचना पर पलारी पुलिस थाना प्रभारी सी आर चन्द्रा घटना स्थल पर पहुचे और दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो के घायलों को अस्पताल भेजवाया जहा उनका इलाज चल रहा है ।

Related Articles

Back to top button