inh24छत्तीसगढ़

कुकरेल कलश ज्वैलर्स में हुई चोरी का हुआ खुलासा… 2 अंतर्राज्यीय चोर गिरफ्तार

धमतरी जिले के केरेगांव थाना क्षेत्र में ग्राम कुकरेल स्थित कलश ज्वेलर्स में गहने देखने के बहाने दुकानदार को उलझाकर आरोपियों द्वारा एक डिब्बे में रखी सोने की 11 नग अंगूठी जिसकी क़ीमत ₹124000.00 डिब्बे सहित पार कर फरार हो गए थे, जिस पर दुकानदार मनोज कुमार जैन ने थाना केरेगांव में लिखित रिपोर्ट दर्ज करवाई। जिस पर थाना केरेगांव व सायबर सेल ने मामले की छानबीन करते हुए तकनीकी साक्ष्य जुटाने शुरू किये, व सीसीटीवी फुटेज में 2 युवक अंगूठियों से भरे डब्बे को रखते दिखाई दिए। उन दोनों युवकों की पतासाजी की गई जिसमें पता चला कि उड़ीसा निवासी सादिक उर्फ हसन खान एवं वसीम अली को अभिरक्षा में लेकर बारीकी से पूछताछ की गई, जिससे चोरी का खुलासा हुआ।

दोनों आरोपियों से चोरी की सभी अंगूठियां बरामद की गई, साथ ही घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल वेस्ट बंगाल की कीमत ₹80000/- कुल कीमत 2.04 लाख रुपए जप्त की गई। उक्त दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय के समक्ष रिमांड हेतु पेश किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button