inh24छत्तीसगढ़

समय सीमा के भीतर करें समस्त आवेदनों का निराकरण-कलेक्टर

कुश अग्रवाल बलौदाबाजार। कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभागार में समय सीमा के तहत विभागीय कार्यो की काम काज की समीक्षा किए। इस दौरान विभागवार लंबित आवेदनों के बारे में भी जानकारी ली।

उन्होंने सभी विभागों के प्रमुखों से कहा कि आप सभी आवेदन जो आम जनता के द्वारा मुख्यमंत्री जन चौपाल,कलेक्टर शिकायत शाखा,सीपी ग्राम्स,जन शिकायत पीजीएन एवं लोक सेवा गारंटी आदि के माध्यम से प्राप्त हुए हैं। उनका निराकरण कर जिला कार्यालय को शीघ्र सूचित करें। सभी आवेदनों का निराकरण निर्धारित समय सीमा के भीतर ही हो जाना चाहिए साथ ही इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों एवं योजनाओं पर विशेष ध्यान देने कहा हैं।

उन्होंने आज विशेषकर आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल निर्माण की प्रगति,गौधन न्याय योजना,वर्मी कंपोस्ट उत्पादन एवं विक्रय,चारागाह विकास,धान उठाव, जैव विविधता बोर्ड हेतु जानकारी, श्रम विभाग के द्वारा प्रवासी मजदूरों की ऑनलाइन पोर्टल में दर्ज की जाने वाली जानकारी सहित जल जीवन मिशन के अंतर्गत स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में रनिग जल कनेक्शन स्थिति की समीक्षा की।

Related Articles

Back to top button