inh24छत्तीसगढ़

लगातार बारिश के चलते सभी विभागों के कलेक्टर ने जारी किया अलर्ट, 24 घंटे बाढ़ नियंत्रण कक्ष चालू रखने के दिए निर्देश..

राजनांदगांव। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने जिले में लगातार बारिश की स्थिति को देखते हुए सभी विभागों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने जिला स्तर और तहसील स्तर पर बाढ़ नियंत्रण कक्ष को 24 घंटे चालू रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने निचले इलाके में जहां जलभराव की स्थिति बन सकती हैै, उन स्थानों के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की व्यवस्था करने, राजस्व विभाग को संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में अस्थायी राहत शिविर खोलने की तैयारी रखने और बाढ़ राहत और बचाव दलों को सतर्क रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जल संसाधन विभाग के अधिकारियों से कहा है कि बारिश के दौरान बांधों में जल स्तर की निरंतर निगरानी भी की जाए और इसकी सूचना बाढ़ नियंत्रण कक्ष को दी जाए। कलेक्टर ने जल भराव की स्थिति में पुल-पुलियों को पार न करने की अपील आम जनता से की है। उन्होंने सभी नगरीय निकायों को नालों की लगातार साफ-सफाई करने के भी निर्देश दिए हैं। बाढ़ नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नंबर 07744-220557 है

Related Articles

Back to top button