नोवेल कोरोना वायरस को लेकर छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी किया है. मेडिकल बुलेटिन के अनुसार कल रात्रि मुंगली जिले में एक मरीज की पहचान कर कोरोना हॉस्पिटल बिलासपुर में भर्ती किया गया है.
वहीं आज सुबह राजनांदगांव में 1, दोपहर को सरगुजा जिले में 1, रायगढ़ जिले में 1, बालोद जिले में 2 एवं बलौदाबाजार में 2 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि की गई है. जिनकी भर्ती प्रक्रिया जारी है. बता दें कि अब प्रदेश में कूल 49 एक्टीव मरीज सक्रिय है.




