शर्मनाक: दरिंदो ने नहीं छोड़ा बेजुबान जानवर को भी…, बकरी से गैंगरेप की वारदात आई सामने..

नई दिल्ली: पाकिस्तान में एक शर्मनाक मामला सामने आया है. पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के ओकारा शहर (Okara) में एक बकरी से गैंग रेप की वारदात सामने आई है. दरिंदों ने बकरी के साथ इस तरह से दुष्कर्म किया कि उसकी मौत हो गई. इस मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. घटना के बाद बकरी के मालिक ने ओकारा के सतगारा पुलिस स्टेशन में नईम, नदीप, रब नवाज समेत कुल पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया.
दरिंदों ने बकरी का किया ये हाल बकरी मालिक का कहना है कि आरोपी बकरी को लेकर एक सुनसान जगह पर गए थे जहां उन्होंने इस घटना को अंजाम दिया. उन्होंने पुलिस को बताया कि जब वो अपनी बकरी को तलाश करते हुए वहां पहुंचे तो सभी आरोपी वहां से भाग गए. पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.
आरोपियों ने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है. लोगों ने इमरान खान को लताड़ा इस घटना के सामने आने के बाद पाकिस्तान में लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है. लोग अपने देश के प्रधानमंत्री इमरान खान को ट्रोल कर रहे हैं. दरअसल, इमरान खान ने कुछ दिनों पहले महिलाओं पर होने वाले अत्याचारों को लेकर बेतुका बयान दिया था. इमरान खान ने कहा था कि यौन शोषण अश्लीलता के कारण होता है, जो पश्चिमी और भारतीय संस्कृति से आई है. इसके साथ ही उन्होंने पर्दा करने को भी जरूरी बताया था और कहा था कि ये प्रलोभन को नियंत्रित करता है.



