खेल जगत

इस भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खूबसूरत खिलाड़ी पर जबरन फ़ेकी शैंपैन देखें वीडियो

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना अपने खेल को लेकर तो चर्चा में रहती ही हैं। वहीं इसके अलावा उनकी खूबसूरती के चर्चे भी अक्सर सोशल मीडिया पर होते रहते हैं। उन्हें ‘National Crush’ के नाम से भी पुकारा जाता है। इसी बीच स्मृति का एक वीडियो सामने आया है जिसमें उनके ऊपर शैंपेन (शराब) फेंकी जा रही है।

ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल भी हो रहा है।आपको बता दें इस वीडियो में भारतीय महिला टीम की साथी खिलाड़ी स्मृति को जबरन शैंपेन से नहलाने की कोशिश कर रहे हैं। इस वीडियो में भारतीय महिला टीम की दिग्गज खिलाड़ी झूलन गोस्वामी ने कई बार शैंपेन की बोतल से स्मृति के ऊपर शराब डालने की कोशिश की।

https://twitter.com/PrabS619/status/1419280909736366080?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1419280909736366080%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fd-13589172712632820520.ampproject.net%2F2107092322000%2Fframe.html

वीडियो में टीम की टी-20 कप्तान हरमनप्रीत कौर भी नजर आ रही हैं। ये वीडियो कब का है हालांकि स्पष्ट नहीं है लेकिन एक फैन ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया है।वीडियो में स्मृति साथी खिलाड़ियों से भागती दिख रही हैं और इसी बीच एक खिलाड़ी उन्हें पीछे से पकड़ लेती हैं। फिर झूलन गोस्वामी स्मृति के ऊपर शैंपेन की बोतल से शराब डालती नजर आती हैं। स्मृति खुद को बचाकर भागते हुए ये कहते सुनाई देती हैं कि, ‘बहुत बास आ रही है

Related Articles

Back to top button