inh24छत्तीसगढ़

टांगरगांव स्टील प्लांट मामले में भाजपा आज करेगी रिपोर्ट पेश, ग्रामीण कर रहे जमकर विरोध

टांगरगांव के मां कुदरगढ़ी स्टील प्लांट मामले में भाजपा का 9 सदस्यीय दल आज अपनी रिपोर्ट पेश करेगा। सांसद गोमती साय भाजपा कोर कमेटी में रिपोर्ट रखेंगी। बता दें कि सांसद गोमती साय के नेतृत्व में सभी सदस्यों ने गांव-गांव पहुंच कर लोगों की भावनाओं को जाना था।

गौरतलब है कि टांगरगांव सहित दर्जन भर गांव के लोग स्टील प्लांट का विरोध का विरोध कर रहे हैं। क्षेत्र में स्थानीय रहवासी लगातार इसके विरोध में है बीते दिनों रहवासियों ने अपने घरों में नारे लिखकर भी टांगर गांव के मां कुदरगढ़ी स्टील प्लांट का विरोध प्रकट किया था।

इससे पूर्व स्टील प्लांट के विरोध के बीच गोमती साय आश्वासन दिलाया था कि लोगों की जनभावनाओं की अनदेखी नहीं की जाएगी और जशपुर जिले की हरियाली और पुरातात्त्विक महत्व सुरक्षित रहेगा।

Related Articles

Back to top button