मनोरंजन

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ शो में कॉमेडी की अहम भूमिका निभाने वाली बबिता जी ने छोड़ा शो जानें आखिर क्या हैं…

पॉपुलर कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। शो के एक-एक किरदार से दर्शक जुड़ाव महसूस करते हैं। दयाबेन उर्फ दिशा वकानी के लौटने का आज भी इंतजार किया जा रहा है। इस बीच ऐसी खबरें उड़ीं कि बबीता जी यानी मुनमुन दत्ता ने भी शो को अलविदा कह दिया है। दरअसल पिछले कुछ एपिसोड में मुनमुन दत्ता नजर नहीं आईं। मुनमुन दत्ता हाल ही में अपने एक वीडियो की वजह से विवादों में रही थीं। उन्होंने बाद में माफी भी मांगी थी। इस बीच वह शो में नजर नहीं आईं। ऐसे में कयास लगाए जाने लगे कि उन्होंने शो छोड़ दिया है। अब इस पर मेकर्स ने फैंस को खुशखबरी देते हुए बताया कि मुनमुन दत्ता शो में बनी हुई हैं और वह कहीं नहीं गई हैं।

Read also – कृष्णा श्रॉफ के टॉपलेस फोटो ने सोशल मीडिया में मचाई सनसनी, जबरदस्त हॉट और बोल्डनेस का तड़का

मुंबई में कोविड नियमों की वजह से शो की शूटिंग दमन में हो रही थी। शो के कई एपिसोड वहीं शूट किए गए जिस वजह से मुनमुन दत्ता नदारद दिखीं। `तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के निर्माता असित कुमार मोदी ने ईटाइम्स से बात करते हुए कहा कि ‘मुनमुन दत्ता “तारक मेहता” में बबीता जी के रूप में शूटिंग जारी रखेंगी। उनके शो छोड़ने की जो भी अफवाहें हैं वह पूरी तरह आधारहीन और गलत हैं।‘

Read also – Bollywood: इरा को मां ने दिया था सेक्स एजुकेशन की किताब, बताई कुछ और खास बात

मुनमुन अक्सर अपने फोटोज और वीडियोज को लेकर चर्चा में आ जाती हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी तीन तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं। इन तस्वीरों में वह मड बाथ लेती नजर आईं। तस्वीरें शेयर करते हुए मुनमुन ने कैप्शन में लिखा, ‘डेड सी और उसका थैरेपीयूटिक मड बाथ।’ इसके साथ ही कैप्शन में उन्होंने इस बात का जिक्र किया कि ये तस्वीर 2017 की है और जॉर्डन में क्लिक की गई थी।

Related Articles

Back to top button