देश विदेश

दर्दनाक – मां की हुई हत्या, खून से लथपथ लाश के पास अंजान खेलती रही जुडवा बहने

बॉलीवुड फिल्मों में अपने कई बार ऐसी कहानी देखी होगी‚ लेकिन मौजूदा घटना हकीकत में घटी है। तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जिले में मानसिक रूप से बीमार दो जुड़वा बहनों ने अपनी ही मां की चाकू और डंडे से मार-मारकर हत्या कर दी।हैरानी की बात यह है कि दोनों बहने खून से लथपथ मां के शव के पास ही गुड़िया से खेलती रही और एक दूसरे को बिस्कुट भी खिला रही थी। पड़ोसियों को जब इस बात की भनक लगी तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जैसे ही दरवाजा खोला तो वो भी हैरान रह गई।हालांकि पुलिस को दरवाजा खुलवाने के लिए भी इन दोनों बहनों से काफी देर तक रिक्वेस्ट करनी पड़ी‚ जिसके बाद दोनों बहनों ने किसी तरह से दरवाजा खोला और घर से बाहर आई। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मृतका महिला का नाम उषा देवी था‚ जो अपने पति से तलाक लेकर यहां रह रही थी। हैरानी की एक और बात यह भी है कि मां की हत्या करने के बाद भी मानसिक रूप से विक्षिप्त दोनों बहनों पर इस घटना का कोई असर नहीं हुआ है। पुलिस ने दोनों बहनों को सरकारी मेडिकल कॉलेज भिजवा दिया है जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका देखभाल की जा रही है। फिलहाल पूरे मामला क्षेत्र में सनसनी का विषय बना हुआ है।

Related Articles

Back to top button