गरियाबंद – शादीशुदा युवक ने नाबालिग को फंसाया प्रेमजाल में फिर भगाकर करता रहा दुष्कर्म, अपहृता बरामद

गरियाबंद :शादीशुदा आरोपी ने स्वयं को कुंवारा बताकर अवयस्क बालिका को भगा लेजाकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार
गिरीश गुप्ता गरियाबंद – मामला सिटी कोतवाली गरियाबंद क्षेत्र का है जहां के एक प्रार्थी ने दिनांक 22.07.2021 को सिटी कोतवाली गरियाबंद में आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि कोई अज्ञात व्यक्ति इनके नाबालिक पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले गया की रिपोर्ट पर तत्काल धारा 363 भादवि के तहत अपराध दर्ज किया गया। मामला गंभीर एवं बालिका के अपहरण से सम्बंधित होने पर घटना की जानकारी तुरंत जिला के आला अधिकारियों का दी गई जिसके बाद तत्काल टीम बनाकर अपहृता की सकुशल बरामदगी तथा आरोपी की पता तलाश में जुट गये।
मुखबीर सूचना व सायबर सेल की सूचना पर पीपरछेड़ी के कमारपारा से आरोपी को घेराबंदी कर हिरासत में लेकर पुछताछ करने पर नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म करने की बात स्वीकार किया गया तथा आरोपी के कब्जे से अपहृता को बरामद किया गया। जिसके बाद आरोपी को धारा 363, 366, 376(3)भादवि 4 पॉक्सो में आज दिनांक 23.07.2021 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली गरियाबंद निरीक्षक वेदवती दरियो, सउनि राजेशचंद मिश्रा, प्र०आर० कुबेर बंजारे, मनीष वर्मा, आर० मुरारी यादव, शिवलाल तिर्की, मनीष चेलकर, दिलोचन रावटे, रविशंकर सोनवानी, सत्यप्रकाश देवांगन, म0आर0 निलकुसुम खलखो की सराहनीय भूमिका रही।
*गिरफ्तार आरोपी:-
*शिवकुमार नागेश पिता कामता प्रसाद नागेश उम्र 25 साल साकिन मदनपुर थाना पीपरछेड़ी जिला गरियाबंद (छ. ग.)*




