रायपुर: छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने भाजपा पर पलटवार करते हुए हमला बोला है. उन्होंने कहा कि देश का संविधान देश के नागरिकों को मौलिक अधिकार देता है नागरिकों के मौलिक अधिकारों की रक्षा करना सरकार के कर्तव्य है. लेकिन स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की जासूसी करने वाली पार्टी आज सत्ता पर बैठी है. और आज इजाराइली साफ्टवेयर पेगासेस के माध्यम देश के लोगों की जासूसी कर रही है. मोदी सरकार खुद के मंत्रियों, देश की रक्षा करने वाली सुरक्षा कंपनी, राहुल गांधी, समेत देश के पत्रकारों सहित कई वरिष्ठ रोगों की जासूसी कर रही है.
मोदी सरकार ने देश द्रोह किया है. मरकाम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का नाम भारतीय जासूस पार्टी रख देना चाहिए. मोदी सरकार देश के संविधान पर हमला बोल रखा है. पेगासेस के माध्यम से मोदी सरकार देश के लोगों की जोसूसी कर रही है. मोहन मरकाम ने कहा कि ये जासूसी करने वाली इजराइल कंपनी केवल सरकारों को साफ्टवेयर बेचते है.