मनोरंजन

मौनी रॉय ने शेयर की डांस मूव्स दिखाते हुए वीडियो, फैंस को लगी बेहद हॉट

एक्ट्रेस मौनी रॉय ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर एक बेहद हॉट वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो ब्लैक रंग के ट्रांसपैरंट टॉप में दिखाई दे रही हैं और वो इस रिवीलिंग आउटफिट में कातिलाना डांस मूव्स दिखाती नजर आ रही हैं।

बता दें कि टीवी की ‘नागिन’ से बॉलीवुड तक का सफर तय कर चुकीं एक्ट्रेस मौनी रॉय सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। वो अपने फैंस के बीच चर्चा में बनी रहने के लिए आए दिन दिलचस्प पोस्ट शेयर करती दिखाई दे जाती हैं। वहीं, हाल ही में मौनी एक बार फिर से कुछ ऐसे ही कारणों से चर्चा में आ गई हैं।

मौनी रॉय ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो ब्लैक सेक्सी आउटफिट पहने बोल्ड अदाएं दिखा रही हैं। इस वीडियो को देखकर मालूम होता है कि ये उनके किसी फोटोशूट के दौरान लिया गया है, जिसकी सिजलिंग तस्वीरें जल्द ही देखने को मिलेंगी। हालांकि, उन्होंने अपने इस प्रोजेक्ट के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं दी है। लेकिन इसकी एक झलक ने फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है।

Read also – ईद-उल-अजहा पर्व पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर दी बधाई एवं शुभकामनाएं ,कहा कोरोना गाइडलाइन का पालन करना हमारा दायित्व है

मौनी के फैंस को उनका ये अंदाज खूब पसंद आ रहा है। यही कारण है कि ये वीडियो सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो गया है। कई लोगों ने कमेंट करते हुए लिखा है कि मौनी अपनी अदाओं से आग लगा रही हैं, इस पोस्ट पर मौनी को फैंस के साथ-साथ कई सेलेब्रिटीज की तारीफें भी मिल रही हैं।

Related Articles

Back to top button