उत्तर प्रदेशदेश विदेश

Big Breaking: पूर्व मुख्य्मंत्री की हालत नाजुक, सांस लेने में हो रही तकलीफ…

लखनऊ। पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की हालत नाजुक है। उन्हें सांस की तकलीफ लगातार बनी हुई है। उन्हें हाई प्रेशर ऑक्सीजन मास्क (नॉन इनवेसिव वेंटिलेशन) पर रखा गया। मुंह में मास्क लगाकर ऑक्सीजन दी जा रही है। डॉक्टरों का कहना है अगले 48 घण्टे अहम हैं।

डॉक्टरों द्वारा संक्रमण व सेप्सिस के चलते एंटीबायोटिक और एंटीफंगल दवाएं दी जा रही हैं। क्रिटिकल केयर मेडिसिन (सीसीएम) के आईसीयू में भर्ती कल्याण सिंह की में निगरानी में करीब दर्जन भर विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम लगी हुई है। पीजीआई निदेशक डॉ. आरके धीमन बताते हैं कि कल्याण सिंह की सेहत आस्थिर है। उन्हें नॉन इनवेसिव वेंटिलेशन (एनआईवी) सपोर्ट पर रखा गया है।

पूर्व मुख्यमंत्री की तबीयत अचानक बिगड़ी

पूर्व मुख्यमंत्री की तबीयत अचानक बिगड़ीी

चार जुलाई को हुए थे भर्ती

गौरतलब है कि 89 वर्षीय कल्याण सिंह को चार जुलाई को संक्रमण और बेहोशी के कारण एसजीपीजीआई में भर्ती कराया गया था। इससे पहले उनका इलाज राम मनोहर लोहिया चिकित्सा संस्थान में किया जा रहा था। रविवार को सीएम योगी आदित्यनाथ कल्याण सिंह का हालचाल लेने अस्पताल पहुंचे थे।

पीएम मोदी ने दिए निर्देश

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की बिगड़ी तबीयत को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी चिंतित हो गए हैं। उन्होंने उनके उपचार में लगी चिकित्सा टीम और आरएमएल के वरिष्ठ डॉक्टरों से भी हालत की जानकारी ली है। इसके साथ ही उन्होंने डॉक्टरों को बेहतर उपचार के लिए निर्देशित किया है।

पीएम मोदी ने कल्याण सिंह के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। उन्होंने आरएमएल की टीम से कहा है कि उनके स्वास्थ्य में सुधार के लिए जो भी बेहतर तकनीक अपनाई जा सकती है, उस पर ध्यान दिया जाए।

Related Articles

Back to top button