
रायगढ़| थाना चक्रधरनगर अन्तर्गत ग्राम विश्वनाथपाली में अज्ञात महिला की शिनाख्त पुलिस द्वारा जांच की गई में ग्राम कोटवार व उसके साथी द्वारा महिला की गला घोंटकर हत्या करना पाये जाने से दोनों को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है । जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब 08ः45 बजे ग्राम विश्वनाथपाली का सरपंच मिथिलेश कुमार नायक थाना चक्रधरनगर में सूचना दिया कि के रात्रि करीब 9ः20 बजे इसके गांव का कोटवार निराकार चौहान उसे फोन कर बताया कि इसके घर में एक महिला की लाश पडी है । तब जाकर देखे एक महिला मरी पडी थी जिसके गले में एक गमछा बंधा हुआ है नाक से खून निकला था ।
Read also – कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण जरूरी : मंत्री गुरु रुद्रकुमार
वहीं कोटवार निराकार बताया कि महिला को कल शाम को रायगढ़ से अपने साथ लाया था । अज्ञात मृतिका की उम्र करीब 40-45 वर्ष है । सूचना पर मर्ग कायम कर थाने से थाना प्रभारी निरीक्षक अभिनवकांत सिंह के निर्देशन पर उप निरीक्षक अमिताभ खांडेकर, उनि दिनेश बहिदार के हमराह आरक्षक वि-ु सिंह, चंद्र कुमार बंजारे, चुडामणी गुप्ता,विक्रम कुजूर घटनास्थल रवाना हुये । सरपंच तथा गांव के प्रमुख लोगों से पूछताछ में अज्ञात महिला की शिनाख्त पुसौर थानाक्षेत्र की रहने वाली ज्ञात हुआ । घटना को लेकर कोटवार की भूमिका संदिग्ध प्रतीत होने पर कड़ी पूछताछ करने पर कोटवार निराकार चौहान बताया कि 15 जुलाई की शाम महिला को अपने घर लाया था,
Read also – छत्तीसगढ़: 20 साल बाद जिंदा घर लौटा मरा हुआ व्यक्ति, मची हलचल
बता दें की शाम करीब 6 बजे निराकार चौहान अपने साथी पदमन खडिया को अपने घर बुलाया । उसी रात तीनों में झगड़ा विवाद हुआ तब निराकार चौहान और उसका साथी पदमन खडिया महिला के गले को गमछा में घोट कर हत्या कर दिये । चक्रधरनगर पुलिस दोनों आरोपित निराकार चौहान पिता अंगद राम चौहान उम्र 59 वर्ष विश्वनाथपाली थाना चक्रधरनगर, पदमन खडिया पिता हिलो खडिया उम्र 50 वर्ष निवासी विश्वनाथपाली थाना चक्रधरनगर को हिरासत में लेकर उनकी स्कूटी जप्त की गई है । आरोपियों को थाना चक्रधरनगर में धारा 302, 34 में आइपीसी के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार करते हुए रिमांड जेल पर भेजा गया है ।




