देश विदेश

तेज बारिश से हुआ बड़ा हादसा, दीवार गिरने से हुई 11 लोगो की मौत

मुंबई में भारी बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। महानगर के चेंबूर इलाके के भारत नगर में रविवार सुबह एक दीवार के गिर जाने से बड़ा हादसा हुआ है। दीवार के ढहने से आस-पास के कई घरों को नुकसान पहुंचा है और मलबे में दबने से अब तक 11 लोगों की मौत हो गयी है। उधर विक्रोली में भी एक मंजिला घर गिरने से 3 लोगों की मौत हो गई है। यहां भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। बताया जा रहा है विक्रोली में अभी तक 3 शवों को निकाला जा चुका है लेकिन 5 से 6 और लोगों के दबे होने की आशंका है।

Read also – कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण जरूरी : मंत्री गुरु रुद्रकुमार

जानकारी के अनुसार दीवार लैंडस्लाइड के कारण गिरी है. भारी बारिश के बाद इस इलाके में पहले भी लैंडस्लाइड की घटनाएं सामने आई हैं, मुंबई में भारी बारिश ने एक बार फिर से मायानगरी की रफ्तार रोक दी है। मुंबई में रात से ही भारी बारिश हो रही है, जिसकी वजह से चारों तरफ जलसैलाब सा नजारा देखने को मिल रहा है।

Read also – छत्तीसगढ़: 20 साल बाद जिंदा घर लौटा मरा हुआ व्यक्ति, मची हलचल

वहीं सड़कों-गलियों से लेकर रेलवे ट्रैकों पर जलजमाव है और घुटनों तक पानी भर आया है। मूसलाधार बारिश की वजह से मुंबई के हनुमान नगर से लेकर कांदीवली इलाके में लोगों के घरों तक में पानी घुस गया है।

Related Articles

Back to top button