धोनी की जगह ले सकता हैं ये खिलाड़ी भारत के लिए बना सकता हैं तेजी से रन…

महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को दुनिया के बेहतरीन फीनिशरों में गिना जाता था. वह जब तक मैदान पर रहते थे विपक्षी टीम बेचैन रहती थी और उसके दिमाग में यही बात चलती रहती थी कि धोनी अभी हैं जो कभी भी मैच को पलट सकते हैं. धोनी ने कई बार ऐसा किया भी है. जहां से जीत की संभावनाएं खत्म होती थीं वहीं से धोनी अनहोनी करना शुरू कर देते थे और टीम को मैच जिता ले जाते थे. इस फिनिशर ने पिछले साल 15 अगस्त को इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था. इससे पहले से ही वो टीम में नहीं खेल रहे थे. उन्होंने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच 2019 विश्व कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में खेला था. धोनी के जाने के बाद से ही भारत के पास फिनिशर की कमी है. उसे अभी तक धोनी का विकल्प मिला नहीं है.
Reas also – इस मॉडल ने बेचे अपने अंडरगारमेंट्स पुराने गंदे कपड़े सहित बेचा पुरानी स्पोर्ट्स ब्रा पढ़े पूरी खबर…
इस बात को पूरी दुनिया जानती है कि भारत के पास एक अदत फिनिशर की कमी है और इसका असर टीम के प्रदर्शन पर भी पड़ा है. भारत के पूर्व लेग स्पिनर लक्ष्मण शिवरामकृ्ष्णनन ने एक ऐसे खिलाड़ी का नाम लिया है जो धोनी का स्थान ले सकता है और भारत के लिए तेजी से रन बना सकता है. शिवरामकृष्णनन के मुताबिक ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या धोनी के बाद फिनिशर बन सकते हैं
Read also – मोनालिसा ने गोवा से हॉट और सेक्सी फोटोज की शेयर तो फैंस के दिलों पर चल गई छुरियां
शिवरामकृष्णनन बातचीत में कहा कि धोनी के जाने के बाद भारतीय टीम में फिनिशर की जो कमी खल रही है उसे पंड्या भर सकते हैं. उन्होंने कहा, “यह भारत की समस्या रही है कि उसके पास युवराज सिंह और एमएस धोनी के बाद फिनिशर नहीं हैं. धोनी के बाद हम अभी तक एक अच्छा फिनिशर ढूंढ़ रहे हैं. हार्दिक पंड्या काफी खतरनाक फिनिशर हो सकते हैं. उनके लिए जरूरी है कि वह फुल फिटनेस हासिल करें और जब वह गेंदबाजी करना शुरू कर देंगे तो उनके अंदर आत्मविश्वास आ जाएगा. हार्दिक खेल के तीनों विभागों में अपना योगदान दे सकते हैं. वह जब भी योगदान देंगे वह मानसिक और तकनीकी रूप से बेहतर क्रिकेटर बनेंगे. सीमित ओवरों में भारत की सफलता का अहम कारण पंड्या की फिटनेस है. और अगर वह अपनी काबिलियत के हिसाब से खेल सकते हैं तो यह बेहतरीन होगा.”




