मनोरंजन
फिर से धमाल मचाया सपना चौधरी के नए गाने ने, अब तक 11 लाख से अधिक आ चुके हैं व्यूज

सपना चौधरी ने एक बार फिर से सोशल मीडिया पर अपना कमल दिखा दी है. उनका नया गाना ‘बांगरो’ रिलीज हो गया है. यह जबरदस्त डांस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. उनका ये गाना हरियाणवी भाषा में हैं. इस गाने में उनके साथ अभिनेता मनीष शर्मा भी हैं. डांसर सपना चौधरी का ये गाना यूट्यूब पर जबरदस्त धमाल मचा रहा है.
इस गाने पर अब तक 11 लाख से अधिक व्यूज आ चुके हैं. सपना चौधरी अपने जबरदस्त डांस के लिए काफी प्रसिद्ध हैं. लोग उनके डांस को खूब पसंद करते हैं. सपना चौधरी ने हरियाणा की ऑर्केस्ट्रा पार्टी के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी. जिसके बाद वो हरियाणा और आस पास के राज्यों में रागिनी के कार्यक्रमों हिस्सा लेने लगीं और उनकी लोकप्रियता बढती चली गई.




