inh24छत्तीसगढ़

अम्बिकापुर: पेट्रोल डीजल के बढ़ते को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

सोनुकेदार अम्बिकापुर : पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमत और बेलगाम महंगाई के विरोध में सरगुजा कांग्रेस ने साइकिल रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। महंगाई के खिलाफ इस रैली में जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल हुए।

इस दौरान मोदी सरकार मुर्दाबाद, पेट्रोल-डीजल के दाम कम करो भाजपा सरकार कुछ तो शर्म करो, पेट्रोल-डीजल पहुंचा 100 के पार सो रही भाजपा सरकार, मोदी तेरे शासन में आग लगी है राशन में, इस तरह के नारे लगाते हुए निर्माणाधीन नए कांग्रेस कार्यालय भवन के पास रैली समाप्त किया।आपको बता दें कि देश में इन दिनों पेट्रोल-डीजल की क़ीमत आसमान छू रही है।

जिसके विरोध में कांग्रेस ने कई बार प्रदेशस्तर पर भी विरोध प्रदर्शन किया है। इसी कड़ी में आज सरगुजा जिला कांग्रेस कमेटी ने जिला मुख्यालय अम्बिकापुर के खरसिया रोड पर स्थित तपस्या भवन के पास से साइकिल रैली निकाला, जो सदर रोड, देवीगंज रोड, घड़ी चौक, गांधी चौक के मार्ग से गुजरते हुए निर्माणाधीन कांग्रेस भवन के पास समाप्त हुआ।

इस रैली में सरगुजा जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राकेश गुप्ता, कांग्रेस प्रदेश महामंत्री द्वितेंद्र मिश्रा, कांग्रेस पार्षद सतीश बारी सहित भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button