
सोनुकेदार सरगुजा- अम्बिकापुर शहर के पूर्वी छोर मे स्थित महामाया पहाड मे पिछले एक दशक से भूमाफियाओ की नजर टिकी है.. लगातार इस पहाड मे कब्जा करने की होड लगी हुई है.. जिस महामाय पहाड मे पिछले कई सालो से कब्जा हो रहा है… उसकी अधिकांश जमीन वन विभाग के अधीन आती है।
लिहाजा पिछले कुछ दिनो से महामाया पहाड मे हो रहे अतिक्रमण को लेकर विभिन्न संगठन के लोग धरना प्रदर्शन और हस्ताक्षार अभियान मे लगे थे। इसी बीच मंगलवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओ ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्य वन संरक्षक कार्यालय का घेराव कर दिया।
घेराव के दौरान सीसीएफ दफ्तर के बाहर काफी संख्या मे पुलिस बल तैनात किया गया था.. लेकिन भाजयुमो कार्यकर्ता के सामने पुलिस बल कम नजर आया और कार्यकर्ताओ ने वन विभाग के कैंपस के गेट को खोलकर सीधे सीसीएफ दफ्तर मे पहुंच गए… लेकिन वहां लगे चैनल गेट के पास उनको रोक लिया गया।
दरअसल भाजयुमो कार्यकर्ता सीसीएफ को महामाया पहाड से अतिक्रमण हटानें का मांग पत्र सौंपने आए थे.. लेकिन करीब आधे घंटे तक चैनल गेट ना खुलने पर पहले तो भाजयुमो कार्यकर्ताओ ने जमकर नारेबाजी की।
इसके बाद भाजयुमो के प्रतिनिधि मंडल को सीसीएफ ने अपने चैंबर मे बुलाकर उनकी मांग जानी और उन्हे आश्वत किया .. कि महामाया पहाड मे पर हुए अतिक्रमण की विधिवत जांच करा कर कार्यवाही की जाएगी।




