
सोनुकेदार अम्बिकापुर – सरगुजा जिले में रेत माफियाओं के हौसले इतने बुलंद हैं कि धड़ल्ले से रेत उत्खनन का काम कर रहे हैं ताजा मामला लखनपुर थाना क्षेत्र का है जहां रेत से भरे पांच ट्रकों को अवैध रेत परिवहन करने के दौरान तहसीलदार ने कार्यवाही कि है ये रेत भरे ट्रकें उत्तरप्रदेश ले जाया जा रहा था।
दरअसल ग्राम कवलगिरी के रेड नदी से रोजाना रेत का अवैध तरीके से खनन कर रेत सरगुजा से उत्तरप्रदेश भेजा जा रहा है नदियों में अवैध रूप से चल रहे रेत उत्खनन कार्य से जहां शासन को लाखों रुपए के रॉयल्टी का नुकसान हो रहा है, वहीं दूसरी ओर पर्यावरण को भी नुकसान पहुंच रहा है वहीं तहसीलदार ने एक बड़ी कार्यवाही करते हुए रेत से भरे पांच ट्रकों को जप्त किया है।



