inh24देश विदेश

बंगाली टीवी की इस अभिनेत्री को मिली बलात्कार की धमकी, किसने धमकी दी जानने के लिए………

बंगाली टीवी अभिनेत्री प्रत्युषा पॉल ने शनिवार को कुछ अज्ञात लोगों पर उन्हें सोशल मीडिया पर बलात्कार की धमकी देने और अश्लील वेबसाइटों पर उनकी कुछ मॉर्फ्ड तस्वीरें जारी करने का आरोप लगाया. पुलिस के मुताबिक अभिनेत्री ने इस मामले में साइबर सुरक्षा विभाग में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, लेकिन अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है.

वही इस पूरे मामले को लेकर प्रत्युषा पॉल ने कहा कि यह मेरे साथ पिछले एक साल से हो रहा है. शुरुआत में मैंने ऐसी धमकियों को नजरअंदाज किया, लेकिन अब यह नियंत्रण से बाहर जा रही हैं और मैंने इसकी शिकायत पुलिस में की है.

बता दें की उन्होंने आगे कहा कि ऐसी धमकियां देने वाले लोगों को जब मैं सोशल मीडिया पर ब्लॉक कर देती हूं तो ये लोग नियमित रूप से अपना अकाउंट बदलते रहते हैं और मुझे बलात्कार की धमकी देते हैं. अभिनेत्री ने कहा कि ऐसे लोगों ने मेरी मॉर्फ्ड तस्वीरें अश्लील वेबसाइटों पर डाल दीं और उन्हें मेरी मां और दोस्तों को भी भेज दिया. यह मेरे लिए चिंता का विषय है.

इसी बीच एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा है कि हमने अभिनेत्री की शिकायत पर आईटी अधिनियम 2000 और भारतीय दंड संहिता की संबंधिता धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है. मामले में जांच शुरू कर दी गई है.

Related Articles

Back to top button