
भोपाल। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए अच्छी खबर है। मध्य प्रदेश सरकार गरीब परिवारों की बेटी की शादी के लिए 51 हजार रुपए दे रही है। दरअसल मध्य प्रदेश सरकार सूबे के गरीब परिवारों की आर्थिक रूप से मदद करने के लिए बेटी के विवाह पर मद स्वरूप 51 हजार रुपए देती है। राज्य सरकार की इस महत्वकांक्षी योजना का नाम ‘मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना’ है। सरकार इस राशि को आवेदक करने वाले के बैंक खाते के जरिए उसे प्रदान करती है। योजना के तहत सहायता राशि प्राप्त करने के लिए आवेदक आनलाइन या आफलाइन आवेदन कर सकता है।



