inh24मनोरंजनस्वास्थ्य

‘कोरोना वैक्सीन’ पर बेहद मजेदार वीडियो, देखकर कहेंगे- ‘इसे कहते हैं जुनून’

इस समय पूरी दुनिया में कोरोना वायरस का कहर जारी है. आलम ये है कि लाख कोशिशों के बावजूद यह महामारी लगातार कहर बरपा रही है. हालांकि, वैक्सीनेशन का काम भी तेजी से चल रहा है. इस दौरान कोरोना संकट और वैक्सीन को लेकर सोशल मीडिया पर एक बढ़कर एक मजेदार वीडियो भी शेयर किए जा रहे हैं. इनमें कुछ वीडियो हंसाने वाले होते हैं तो कुछ को देखकर हैरानी भी होती है. वैक्सीन को लेकर एक ऐसा ही वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है.

वीडियो देखें यहां क्लिक कर – https://www.instagram.com/reel/CRF5ASrJVA3/?utm_medium=copy_link

कोरोना वैक्सीन को लेकर कई लोगों में खौफ है. इसे लगवाने के लिए तैयार नहीं हैं. इसे लेकर कई फनी वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किए गए हैं. लेकिन, वैक्सीन को लेकर सोशल मीडिया पर ऐसा वीडियो शेयर किया गया है, जिसे देखने के लिए एक पल के लिए आप जरूर दंग रह जाएंगे. इतना ही नहीं ये कहने पर मजबूर हो जाएंगे कि भाई क्या जुनून है? वीडियो में आप देख सकते हैं एक शख्स वैक्सीन लगवाने के लिए पहुंचा है. नर्स तैयारी कर रही है. लेकिन, अगले ही पल शख्स खुद से वैक्सीन लगा लेता है. शख्स की हिम्मत देखकर नर्स भी हैरान रह जाती है. तो सबसे पहले आप इस वीडियो को देखें…

शख्स का अंदाज देखकर आप भी जरूर एक पल के लिए दंग रह गए होंगे. अब यह वीडियो तेजी से वायरल होने लगा है. इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को ‘ghantaa’ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को एक लाख 20 हजार लोग पसंद कर चुके हैं. वहीं, इस वीडियो पर यूजर्स काफी मजेदार रिएक्शन भी दे रहे हैं. तो आपको यह वीडियो कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं.

Related Articles

Back to top button