देश विदेश

सेल्फी लेना पड़ा भारी, नाबालिगों को गवानी पड़ी जान

हैदराबाद, पांच जुलाई (भाषा) तेलंगाना के निर्मल जिले में दो बहनों समेत तीन किशोरियां कथित रूप से सेल्फी लेने की कोशिश में एक झील में डूब गईं।

पुलिस ने बताया कि तीनों किशोरियों के शव शिनगंगम गांव के बाहर झील में सोमवार को मिले। वे रविवार शाम से लापता थीं।

पुलिस के अधिकारी ने शुरुआती जांच और मौके का मुआयना करने के बाद बताया कि लड़कियां रविवार की शाम को सेल्फी लेने के लिए झील की तरफ गईं और ऐसा लगता है कि दुर्घटनावश उनका पैर फिसल गया और वे झील में गिर गईं और डूब गईं।

अधिकारी ने बताया कि परिवार के सदस्यों की शिकायत पर एक मामला दर्ज किया गया है और तहकीकात की जा रही है।

Related Articles

Back to top button