छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ – पति को शराब पीने से किया मना तो पत्नी को उतारा पति ने मौत के घाट

जगदलपुर में धुरगुड़ा में सब्जी व्यापारी ने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। पति घर की बाड़ी में लगे वास्ता फूल को बेचकर शराब पीने की जा रहा था। पत्नी ने रोकने की कोशिश की और विवाद इतना बढ़ गया कि बुधराम ने पत्नी सुखी पर धारदार हथियार से हमला किया, जिससे पत्नी की मौत हो गई। बुधराम नाग और उसकी पत्नी ग्राम धुरगुड़ा में अपनी बेटी के साथ रहते थे। बुधराम शराब पीने का आदी था। रोज ही पत्नी के साथ उसका किसी ना किसी बात को लेकर विवाद हुआ करता था।

बता दें कि रविवार सुबह बुधराम ने अपने घर पर लगे बांस के पेड़ से निकलने वाले फूल, जिसे बस्तर में वास्ता के नाम से जाना जाता है। लोग इसे सब्जी बनाकर खाते हैं। बुधराम इस बास्ता को बेचने जाने निकल रहा था। उसकी पत्नी ने इसका विरोध किया। विवाद इतना बढ़ा कि बुधराम गुस्से में आ गया और अपने पास रखे पारंपरिक हथियार से सुखी के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। इससे सुखी की मौके पर ही मौत हो गई। इसकी जानकारी गांव वालों को लगी। गांव वाले घटनास्थल पहुंचे। इसकी जानकारी सिटी कोतवाली पुलिस को दी गई।

नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहां का मुआयना किया और महिला सुखी को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज डीम्रपाल भेजा। हत्या करने के बाद बुधराम फरार होने की फिराक में था। बुधराम को पुलिस ने 1 घंटे के भीतर ही गिरफ्तार कर लिया। बुधराम को न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने इसे जेल भेजा गया।

Related Articles

Back to top button