inh24छत्तीसगढ़देश विदेश

जानें छत्तीसगढ में क्या है कोरोना का हाल…, देखिए आज की रिर्पोट…

देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर अभी थमी नहीं है। राहत की बात ये है कि कोरोना के दैनिक संक्रमित मामलों और संक्रमण से होने वाली मौतों की संख्या में भारी गिरावट आई है। हालांकि, कोरोना की तीसरी लहर की संभावना अभी भी चिंता का विषय है। बीते 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के 54,069 नए मामले सामने आए और 1,321 लोगों की संक्रमण से जान चली गई। देश में डेल्टा प्लस वैरिएंट के 40 से अधिक मामले सामने आए हैं।

वहीं छत्तीसगढ रायपुर में कोरोना वायरस को लेकर छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी किया है. बुलेटिन के मुताबिक प्रदेश में आज 317 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई. और 605 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। वही 8 मरीजों की इलाज के दौरान मौत हुई है.

साथ ही आपको बता दे कि स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में शाम पांच बजे तक 52,43,939 टीके दिए गए। लगातार चौथे दिन पचास लाख से अधिक टीके लगाए गए।

Related Articles

Back to top button