
गैस और पेट्रोल के बढ़ती कीमतों को लेकर पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने राजधानी कोलकाता में विरोध मार्च निकाला. ममता बनर्जी कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम की स्कूटर पर बैठकर प्रदर्शन में शामिल हुईं. बता दें कि यह प्रदर्शन हाजरा से नबान्न तक किया गया. प्रदर्शन के बाद टीएमसी सुप्रीमो ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला।
read also..PUBG खेलते खेलते विवाहिता महिला को हुआ पार्टनर से प्यार, घर-परिवार छोड़कर भगी महिला
सीएम ममता बनर्जी ने गैस की लगातार बढ़ती कीमतों को लेकर आज इलेक्ट्रिक स्कूटर पर बैठकर मोदी सरकार का विरोध किया. प्रदर्शन में शामिल गाड़ी हाजरा से चलकर विद्यासागर सेतु होते हुए नबान्न तक पहुंची. इससे पहले, टीएमसी के नेता लोग लगातार पेट्रोल और गैस के बढ़ते भाव पर विरोध प्रदर्शन करते रहे हैं।
read also..देश में कोरोना की दूसरी लहर इस जिले में 190 छात्र निकले कोरोना पॉजिटिव
राज्य सचिवालय नबान्न पहुंचने के बाद एलपीजी के भाव को लेकर ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर हमला बोला. ममता ने कहा कि आम लोगों को किरोसीन नहीं मिल रहा है, पेट्रोल डीजल की कीमत आसमान छू रही है और बीजेपी की सरकार केवल झूठे प्रचार कर रही है. ममता ने आगे कहा कि बीजेपी को सरकार देश को बेचने में लगी है. साथ ही उन्होंने कहा कि बीजेपी की केद्र मानवता विरोधी सरकार है।
read also..सुहागरात में दूल्हा निकला नपुंसक, दुल्हन पर टूट पड़ा ग़मों का पहाड़ फिर
बताते चलें कि ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने बुधवार की देर रात बिना सब्सिडी वाले एलपीजी सिलिंडर के दाम 25 रुपये बढ़ा दिये. इस महीने चौथी बार इसकी कीमत बढ़ायी गयी है. कोलकाता में अब बिना सब्सिडी वाले सिलिंडर (14.2 किलो) की कीमत 892.50 रुपये हो गयी है, जो पहले 867.50 रुपये थी. इसकी कीमत में तीन महीने में 200 रुपये तक की बढ़ोतरी हो चुकी है।




