देश विदेशमनोरंजन

सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल हो रही शहनाज गिल, लोगों ने दी जमीन पर आने की सलाह, वीडियो हो रहा वायरल

नई दिल्ली: ‘बिग बॉस 13’ फेम एक्ट्रेस और सिंगर शहनाज गिल हमेशा ही अपनी क्यूटनेस के कारण सुर्खियां बटोरती रहती हैं. सोशल मीडिया पर लगातार उनके फैंस उनकी तारीफों के पुल बांधते रहते हैं. लेकिन आज के दौर में सोशल मीडिया पर लोग प्यार देते हैं तो उन्हें गलती करने पर क्लास भी लगा देते हैं. इस बार शहनाज गिल ने एक ऐसी हरकत कर दी है कि लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया है.

स्टाफ से उतरवाईं सेंडल

हाल ही में शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) का एक वीडियो सामने आया है. जिसकी वजह से वह लोगों के निशाने पर आ गई हैं. शहनाज इस वीडियो में ऐसी हरकत करती दिखीं कि लोग जमकर अपना गुस्सा निकाल रहे हैं. दरअसल, उन्होंने अपने एक स्टाफ मेंबर से अपनी सेंडल उतरवाई है. देखिए ये VIDEO…

https://www.instagram.com/reel/CQbpAgqAMrA/?utm_source=ig_web_copy_link

क्या है वीडियो में

शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) के इस वीडियो में वो अपने किसी शूट के लिए टीम के साथ जाती हुई नजर आ रही हैं. इसी बीच शहनाज का एक स्टाफ मेंबर हाथ में चप्पल लिए शहनाज के पास आता है और अपने हाथों से शहनाज के पैर से सैंडल उतारता है और उन्हें स्लीपर पहनाता है. हम दिखा सकते हैं कि यह शख्स शहनाज के दोनों पैरों की हील्स उतरता है और उन्हें स्लीपर पहनाता है. इसके बाद शहनाज आगे बढ़ जाती हैं.

लोगों ने कहीं ऐसी बातें

अब शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) का ये जमकर वायरल हो रहा है. इसे सेलेब्रिटी फोटोग्राफर मानव मंगलानी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. अब लोग कह रहे हैं कि शहनाज को घमंड हो गया है, तो कोई उन्हें याद दिला रहा है कि वह चप्पल पहनाने वाला भी इंसान ही है. कोई उन्हें जमीन पर लौटने की सलाह दे रहा है.

Related Articles

Back to top button