देश विदेशमध्यप्रदेश

10 साल की नाबालिक बेटी से दुष्कर्म के आरोपी पिता को उम्रकैद की सजा, 2 साल लगातार बनाता रहा शिकार

गुना: जिले में रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली एक घटना को लेकर कोर्ट ने अहम फैसला सुनाया है। 10 साल की नाबालिक बेटी से दुराचार करने वाले आरोपी पिता को उम्रकैद की सजा सुनाई है।

Read also:-राजधानी में डेंगू के मरीजों की लगातार बढ़ रही संख्या, एक और महिला ने डेंगू से तोड़ा दम

दरअसल पूरा मामला साल 2020 का है। नाबालिग ने आपबीती अपनी मां और नानी को बताई, जिसके बाद आरोपी घर में झगड़ा करने लगा। सभी को डराने धमकाने लगा और मासूम को लगातार हवस का शिकार बना रहा था। आखिरकार मां और नानी ने साल 2020 में थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

Read also:- बस ऑनर्स फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल मिले भूपेश बघेल से , सीएम ने किराया बढ़ोत्तरी की दी मंजूरी

हालांकि इस बीच मां और नानी अपने बयानों से पलट गईं। मगर नाबालिग की मेडिकल जांच रिपोर्ट के आधार कोर्ट ने आजीवन कारावास का फैसला सुनाया, साथ ही 30 हजार रुपये का अर्थदंड नहीं भरने पर अलग से एक साल का कठोर कारावास आरोपी को भुगतना होगा।

Related Articles

Back to top button