
रायपुर। राजधानी में डेंगू मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। इस बीच लापरवाही भी सामने आ रही है। जिले में बुखार मरीजों की संख्या बढ़ गई है, वहीं मरीजों की रिपोर्ट भी समय पर नहीं मिल पा रही है, जिसके चलते मरीजों का सही समय पर इलाज नहीं हो पा रहा है।
Read also:- बस ऑनर्स फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल मिले भूपेश बघेल से , सीएम ने किराया बढ़ोत्तरी की दी मंजूरी
जानकारी के अनुसार रैपिड टेस्ट किट नहीं होने से यह परेशानी हो रही है। एलाइजा टेस्ट से 3 दिन बाद रिपोर्ट आती है। इसके कारण मरीजों का इलाज हो रहा प्रभावित। बता दें कि रायपुर शहर में अधिक संख्या में डेंगू मरीजों की पहचान हो रही। जिला प्रशासन ने राज्य से रैपिड टेस्ट किट मांगी है।
Read also:- सीएम बघेल का बड़ा ऐलान, किसानों को प्रति एकड़ 9000 रुपये की सहायता राशि देने की सौगात
रविवार को डेंगू से महिला की मौत
राजधानी में डेंगू से एक और मरीज की मौत हो गई है। समता कॉलोनी निवासी महिला ने डेंगू से निजी अस्पताल में दम तोड़ा है। जिले में अब तक डेंगू से 3 लोगों मौत की खबर है। राजधानी में अब तक डेंगू के 300 से ज्यादा मरीज मिल चुके हैं।




