छाछ पीने से मिलते हैं ये 9 फायदे, जानें कुछ नुकसान भी |

छाछ को प्राकृतिक दही से तैयार किया जाता है। छाछ पीने में खट्टा-मीठा और काफी स्वादिष्ट लगता है। लेकिन क्या आप जानते हैं छाछ पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है। जी हां छाछ का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। छाछ का सेवन करने से शरीर हाइड्रेट रहता है, पेट से जुड़ी समस्याएं दूर होती है, साथ ही कई बीमारियों से भी बचाव होता है। क्योंकि छाछ में पोटेशियम, विटामिन बी12, कैल्शियम, फास्फोरस जैसे तत्व मौजूद होते हैं। लेकिन छाछ का सीमित मात्रा में ही सेवन करना चाहिए, क्योंकि छाछ का अधिक सेवन स्वास्थ्य को नुकसान भी पहुंचा सकता है। तो आइए जानते हैं छाछ पीने के क्या-क्या फायदे और नुकसान होते हैं।
छाछ पीने के फायदे
1- कमजोर इम्यूनिटी आपको कई बीमारियों का शिकार बना सकता है। ऐसे में अगर आप छाछ का सेवन करते हैं, तो इसमें मौजूद विटामिन ई इम्यूनिटी को बूस्ट (Boost Immunity) करने में मदद करता है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रह सकते हैं।
Read Also – माता पिता ने अपनी जीवित बेटी का रखा मत्यु भोज, शोक पत्र छपवाकर पुरे गांव को किया आमंत्रित, वजह जान हैरान रह जाएंगे आप
2- पाचन (Digestion) स्वास्थ्य के लिए छाछ का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि छाछ में मौजूद गुण पाचन क्रिया को दुरुस्त बनाते हैं और पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। इसके लिए आपको छाछ में जीरा मिलाकर सेवन करना चाहिए।
3- छाछ कैल्शियम से भरपूर होता है, जो हड्डियों (Bones) के लिए फायदेमंद होता है। छाछ का सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती है और हड्डियों से जुड़ी परेशानियां दूर होती है।
4- छाछ पोटेशियम और मैग्नीशियम से भरपूर होता है, जो हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) वाले मरीजों के लिए फायदेमंद होता है। इसका सेवन करने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल होता है।
5- अगर आप नियमित रूप से छाछ का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में जमे विषाक्त पदार्थ बाहर निकलते हैं और शरीर डिटॉक्स (Detox) होता है। जिससे आप कई गंभीर बीमारियों से सुरक्षित रह सकते हैं।
6- हाई कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) की समस्या होने पर छाछ का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद तत्व कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। जिससे दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम होता है। लेकिन इसका सीमित मात्रा में ही सेवन करना चाहिए।
7- अगर आप अपने बढ़ते वजन (Weight) से परेशान हैं, तो आपको छाछ का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें मौजूद पोषक तत्व वजन को घटाने में सहायक होते हैं।
Read Also – डॉक्टरों ने सर्जरी कर 15 साल की लड़की को बनाया लड़का…
8- अगर आप कब्ज (Constipation) की समस्या से परेशान हैं, तो आपको छाछ का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें मौजूद तत्व मल त्याग को आसान बनाता है, जिससे कब्ज की समस्या में फायदा पहुंचता है।
9- छाछ का सेवन त्वचा (Skin) के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि छाछ का सेवन टॉक्सिन्स को बाहर निकलता है, जिससे त्वचा से जुड़ी समस्याएं दूर होती है और त्वचा स्वस्थ रहती है।
Read Also – लेस्बियन, गे, बाइसेक्सुअल, ट्रांसजेंडर, क्वीयर में क्या फ़र्क़ जानिए …
छाछ पीने के नुकसान
1- सर्दी-जुकाम (Cold) की समस्या होने पर छाछ का सेवन नहीं करना चाहिए।
2- जोड़ों में दर्द होने पर या अर्थराइटिस की समस्या होने पर छाछ का सेवन करने से बचना चाहिए।
3- हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या होने पर छाछ का सेवन अधिक मात्रा में नहीं करना चाहिए।
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। CGtop36 इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।




