जरा हटके

घोर कलयुग: और क्या क्या देखना पड़ेगा, मां की चीता पर बनाई युवक ने रील, देखकर लोगों ने लगाई क्लास

सोशल मीडिया पर कब क्या देखने को मिल जाए कुछ पता नहीं होता है. कई बार ऐसे वीडियो सामने आते हैं, जो अपने आप में हैरान करने वाले होते हैं. कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखने के बाद विश्वास ही नहीं होता है.

इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक युवक अपनी मां की चिता के सामने रील बना रहा है. इस घटना ने सोशल मीडिया पर एक नई बहस छेड़ दी है लोग इस युवक के इस कृत्य की आलोचना कर रहे हैं.हालांकि, हैरानी की बात है कि युवक को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ रहा है.

मां की चीता पर बनाई रील

इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक अपनी मां की चिता के पास खड़ा होकर रील बना रहा है. बैकग्राउंड में म्यूजिक भी बज रहा है. वीडियो में कैमरे की ओर रोते हुए युवक रील बना रहा है. वीडियो में वह दिखा रहे हैं कि वह अपनी मां के निधन के बाद काफी दुखी हैं उनके कई दोस्त भी उनके साथ हैं. ये वीडियो कहां का है, इसकी कोई जानकारी नहीं है. ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गया है इसे लेकर व्यापक प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है. कई लोगों ने वीडियो को देखने के बाद गुस्सा भी जाहिर की है.

लोग भूलते हैं जा रहे हैं अपनी नैतिकता

सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होते ही लोगों ने विभिन्न प्रतिक्रियाएं दीं. अधिकांश लोग इस युवक के इस एक्ट की कड़ी आलोचना कर रहे हैं इसे असंवेदनशीलता का उदाहरण बता रहे हैं. कई लोगों का कहना है कि शोक की घड़ी में ऐसा व्यवहार निंदनीय है यह समाज में नैतिक मूल्यों की गिरावट को दर्शाता है. इसमें कोई शक नहीं है कि इस तरह की घटनाएं समाज में बदलते मूल्यों संवेदनशीलता की कमी को दर्शाती हैं. सोशल मीडिया पर लाइक फॉलोवर्स की होड़ में लोग कई बार सही गलत का अंतर भूल जाते हैं. यह घटना भी इसी प्रवृत्ति का एक उदाहरण हो सकती है.

Related Articles

Back to top button