जरा हटके
जब अजगर ने जकड़ लिया कोमोडो ड्रैगन को, ऐसी जोरदार हुई लड़ाई

सोशल मीडिया पर जंगली जानवरों से जुड़े किस्से और वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं. इनमें से कुछ वीडियो तो हैरान कर देने वाले हैं. इस समय एक ऐसा ही वीडियो देखने को मिल रहा है जो एक बड़े अजगर और कोमोडो ड्रैगन की लड़ाई से जुड़ा है. हम यहां जो वायरल वीडियो शेयर कर रहे हैं उसमें दोनों के बीच मारपीट नजर आ रही है. वीडियो में दिख रहा है कि कोमोडो ने अजगर को जकड़ लिया है और उसकी गर्दन को गंभीर रूप से काट लिया है. अजगर को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे उसने पूरी तरह से सरेंडर कर दिया हो।




