जरा हटके

दूल्हा निकला जब जेसीबी में सवार होकर बारात, देखने वालों की लगी लाइन

एक पाकिस्तानी कपल का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने एकदम अलग अंदाज में अपनी नई जिंदगी की शुरुआत की. मामला पाकिस्तान के हुंजा घाटी का है. यहां दोनों किसी आलीशान गाड़ी या पारंपरिक वाहन पर नहीं बल्कि जेसीबी पर जा रहे हैं. इसके लिए जेसीबी भी पूरी तरह से सजाई गई है और उसपर लाइटें तक लगी हैं. इसके आसपास बाराती भी नाचते-गाते चल रहे थे. दोनों जेसीबी के आगे खड़े हैं और सड़क किनारे मौजूद लोग उन्हें देख रहे हैं.

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है. यही वजह है कि कई यूजर्स ने इस वीडियो पर मजेदार कमेंट्स किए. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘कुछ अलग करने के चक्कर में बेइज्जती और करवा ली.’ वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ‘ इसे कहते हैं एडवेंचर.’ इसके अलावा और भी कई यूजर्स ने इस वीडियो पर मजेदार कमेंट्स किए.

इस मजेदार वीडियो को ट्विटर पर पाकिस्तानी पत्रकार ने शेयर किया है. जिसे खबर लिखे जाने हजारों व्यूज और लाइक्स मिल चुके हैं. जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले छत्तीसगढ़ के कसडोल का एक इंजीनियर जेसीबी मशीन पर सवार होकर दुल्हन के घर जा पहुंचा था.

Related Articles

Back to top button