WhatsApp Tips and Tricks – व्हाट्सएप के 5 ऐसे ट्रिक एंड टिप्स, चैट करना होगा बेहद मजेदार,जानिए पूरी ख़बरें – cgtop36.com

वॉट्सएप एक पॉपुलर एप है। इसका इस्तेमाल करोड़ों लोग करते हैं। मेटा की स्वामित्व वाली कंपनी अपने यूजर्स एक्सपीरियंस बढ़ाने के लिए लगातार नए फीचर्स पेश करता है। कई फीचर्स काफी कॉमन है। जिसका इस्तेमाल काफी किया जाता है। कुछ फीचर्स ऐसे हैं, जिनके बारे में कुछ ही लोगों को पता है, या अधिकांश लोग इन फीचर्स के बारे में नहीं जानते हैं। आज हम आपको वॉट्सएप के कुछ फीचर्स के बारे में बताने जा रहे हैं। जिससे चैट करना और मजेदार हो जाएगा।
- बदल सकते हैं टेक्स्ट फॉर्मेट
वॉट्सएप पर टेक्स्ट को बोल्ड, इटेलिक और स्ट्राइकथ्रू भी कर सकते हैं। बोल्ड करने के लिए मैसेज के आगे और पीछे * लगाना होगा। इटेलिक के लिए टेक्स्ट के आगे और पीछे _ लगाना होगा। वहीं Strikethrough के लिए आगे और पीछे ~ लगाना होगा।
- सेव कर सकते हैं मैसेज
वॉट्सएप पर आए मैसेज को सेव भी किया जा सकता है। यूजर्स किसी के फोन नंबर या कोई जरूरी मैसेज को आसानी से सेव कर सकते हैं। इसके लिए मैसेज को लॉन्ग प्रेस करना होगा। फिर स्टाइ आइकन पर क्लिक करना है। इससे मैसेज सेव हो जाएगा।
read also व्हाइट ब्रालेट और मैचिंग शॉर्ट्स में वाणी कपूर ने मचाया तहलका,देखे फोटो
- फोटो और वीडियो ऑटोमैटिक सेव करने से रोकें
वॉट्सएप पर अक्सर फोटो या वीडियो ऑटोमैटिक डाउनलोड होते हैं। जिससे फोन की मेमोरी बेवजह फुल हो जाती है। यूजर्स इससे बंद कर सकते हैं। इसके लिए एप के सेटिंग में जाकर मीडिया विजिबिलिटी को बंद करना होगा।
- कस्टम नोटिफिकेशन बदलें
वॉट्सएप के सभी मैसेज के लिए एक ही नोटिफिकेशन टोन मिलता है। यूजर्स इसे बदल भी सकते हैं। अगर किसी स्पेशल कॉन्टैक्ट के लिए नोटिफिकेशन टोन बदलना चाहते हैं, तो सरलता से चेंज कर सकते है।
- म्यूट करें चैट
यूजर्स ग्रुप चैट पर बार-बार मैसेज आने से परेशान हो जाते है। लोग इसके म्यूट भी कर सकते हैं। मैसेज आने पर बार-बार नोटिफिकेशन नहीं मिलेगा। इसके लिए चैट या ग्रुप चैट पर लॉन्ग प्रेस कर उसे म्यूट कर सकते हैं।
read also नम्रता मल्ला अपने हॉट बेली डांसिंग स्टाइल के लिए है मशहूर, देखे लेटेस्ट तस्वीर…..




