जरा हटके

कछुए को कमजोर समझने की गलती कर बैठा कुत्ता, एक पल में जानवर ने ऐसे सिखाया सबक |


कई बार जानवर बगैर कुछ सोचे-समझे दूसरे जानवरों से पंगा ले लेते हैं, क्योंकि वो खुद को ज्यादा ताकतवर और सामने वाले को कमजोर समझ लेते हैं, लेकिन ऐसा करना कभी-कभी भारी पड़ जाता है. इस बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक कुत्ता (Dog) कछुए (Turtle) को खुद से कमजोर करने की गलती कर बैठता है, तभी कछुआ भी पल भर में उसकी सारी हेकड़ी निकालते हुए खौफनाक सबक सिखाता है. वीडियो में देखा जा सकता है कि कुत्ता पहले कछुए से पंगा ले लेते हुए दांत से काटने की कोशिश करता है. पहले तो कछुआ एकदम शांत रहता है, फिर वो कुत्ते की जीभ को अपने मुंह से दबा लेता है.

जैसे ही कछुआ कुत्ते की जीभ को पकड़ता है, कुत्ते की हालत खराब हो जाती है. कुत्ते के एक्सप्रेशन को देखकर इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि कुत्ता कितनी बुरी तरह से डरा हुआ है. इस वीडियो @TheFigen_ नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा है- ये बहुत डरावना है, जबकि दूसरे यूजर ने लिखा है- कुत्ते को तुरंत फ्लैशबैक दिख गया होगा. 

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम, इंटरनेट और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.



Related Articles

Back to top button