नेलपेंट लगवाकर और ज्वेलरी पहनकर गिरगिट ने खिंचवाई फोटो, मेकओवर कराते इस जीव का वीडियो हुआ वायरल |

Viral Video: वैसे तो सजने-संवरने का ज्यादातर शौक महिलाओं में देखा जाता है, जो अपने कपड़ों से लेकर, जूलरी और मेकअप तक सबकुछ परफेक्ट चाहती हैं. महिलाएं बकायदा पार्लर जाकर सुंदर दिखने के लिए अपना मेकओवर कराती हैं, लेकिन क्या आपने कभी किसी गिरगिट को सजते-संवरते देखा है? अगर नहीं देखा है तो अब देख लीजिए, क्योंकि सोशल मीडिया (Social Media) पर एक ऐसा वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें नेलपेंट लगवाकर, ज्वेलरी पहनकर एक गिरगिट (Chameleon) फोटो क्लिक करवा रही है. उसके मेकओवर को देखकर यकीनन आप भी दंग रह जाएंगे.
वीडियो में देखा जा सकता है कि नवाबों की तरह कुर्सी पर लेटकर गिरगिट रेड नेलपेंट लगवा रही है. नेलपेंट लगवाने के बाद वो जूलरी पहनती है और फोटो क्लिक करवाती है. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा है- एक ड्रेस और हेयर क्लिप चाहिए, बस फिर सबकुछ परफेक्ट, जबकि दूसरे यूजर ने लिखा है- लिपस्टिक भी लगाओ, वह बिल्कुल डॉल लगेगी.
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम, इंटरनेट और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.




