आसमान में छाए काले बादलों के बीच अचानक गिरने लगी बिजली, कैमरे में कैद हुआ दिल दहला देने वाला मंजर |

Viral Video: बरसात के मौसम (Rainy Season) में आसमान से होनेवाली मूसलाधार बारिश (Heavy Rain) के चलते कई जगहों पर जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है, जिससे जनजीवन खासा प्रभावित हो जाता है. हालांकि बारिश के दिनों में आसमान से बिजली गिरने की भी कई घटनाएं सामने आती हैं. इस बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर आसमान से बरसती आफत का एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें आसमान में छाए काले बादलों के बीच से अचानक बिजली गिरने लगती है. कैमरे में कैद इस भयावह मंजर को देख आप भी हैरान हो जाएंगे.
वीडियो में देखा जा सकता है कि जिस दौरान आसमान से बिजली गिरती है, उस दौरान कुछ महिलाएं इस नजारे को अपने कैमरे में कैद करने लगती है. इस वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा है- किसी मे मंत्र का इस्तेमाल किया है, जबकि एक ने लिखा है- संभवत: भविष्य के हथियार ऐसे ही होंगे.
— Explosion Videos (@explosionvidz) June 28, 2023
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम, इंटरनेट और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.




