जरा हटके

Viral: बुजुर्गों की चल रही थी बात, अचानक हुई हाथापाई, विडियो देख छूट जायेगी आपकी हंसी….

आज के समय में सोशल मीडिया हर किसी की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है. यहां कई बार ऐसे वीडियो सामने आते है जो आपको हैरान कर देते हैं, तो वहीं कई बार ऐसे वीडियो भी वायरल होते हैं.
जो आपके चेहरे पर मुस्कान बिखेरता है. हाल के दिनों में एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें दो बुजुर्ग आपस में लड़ते हुए नजर आ रहे हैं.

हम सभी जानते हैं कि आजकल बड़े हो या बुजुर्ग सभी का गुस्सा हर किसी की नाक पर रहता है. शायद इसलिए बात चाहे छोटी हो या बड़ी लोग बिना मतलब एक दूसरे पर चढ़ जाते हैं. इसी से जुड़ा एक मजेदार वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है. जिसमें दो बुजुर्ग आपस में लड़ते दिखाई दे रहे हैं. इन दोनों के लड़ने का अंदाज देखकर आप बस हंसते चले जाएंगे.
वायरल हो रहे वीडियो को देखकर पहले तो सबकुछ नार्मल लगता है. इनको देखकर ऐसा लगता है कि ये दोनो किसी विषय पर बात कर रहे हैं. लेकिन थोड़ी देर बाद दोनों के बीच अचानक हाथापाई शुरू हो जाती है. वीडियो में दोनों एक-दूसरे पर हावी होते नजर आते हैं. जिस तरह से दोनों आपस में लड़ते हैं उसे देखकर लोगों की हंसी आ रही है.

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लोगों द्वारा काफी पंसद आ रहा है. यही वजह है कि कई यूजर्स ने वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया भी दर्ज कराई. एक यूजर ने लिखा, ‘इन बुजुर्गों ने तो नौजवानों को भी ‘मात’ दे दी.’ वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि इसे देखने के बाद मेरी हंसी नहीं रूक रही है. इसके अलावा और भी कई यूजर्स ने इस पर मजेदार कमेंट्स किए.

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को ‘funny_reel_video’ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इस वीडियो को सैंकड़ों लोग देख चुके हैं और जमकर मजे ले रहे हैं, तो आपको यह वीडियो कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं.

Related Articles

Back to top button