सांप बनकर वापस आया बेटा, घर में घुसे नाग को गले में डाल घूमने लगी महिला, देखें वायरल वीडियो

राजस्थान के कोटा जिले के सांगोद इलाके में एक बेहद अजीब मामला सामने आया है. यहां एक बुजुर्ग महिला के घर में सांप घुस गया. आसपास के लोगों को जब इसका पता चला तो वे सांप को मारने के लिए दौड़े. लेकिन बुजुर्ग महिला ने लोगों से यह कहते हुए सांप को मारने से मना कर दिया कि यह (सांप) उसका बेटा है. वह बड़े दिनों बाद घर लौटा है. महिला के इस रूप को देखकर लोग हैरान रह गए. बाद में महिला ने सांप को अपने गले में डाल लिया और उसे प्यार दुलार किया. सांप ने भी महिला को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया.
#WATCH | राजस्थान के कोटा जिले के सांगोद कस्बे में एक वृद्ध महिला सांप को कंधे पर लेकर इसलिए घूमती रही क्योंकि उसका मानना है कि वह उसके बेटे का पुनर्जन्म है। हैरानी की बात यह कि सांप चुपचाप महिला के कंधे पर बैठा रहा। pic.twitter.com/tR336AQ0Vx
— Hindustan (@Live_Hindustan) October 17, 2023
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम, इंटरनेट और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.




