मध्यप्रदेश

भीषण अग्निकांड में 7 लोगों की गई जान, सिरफिरे युवक ने स्कूटी में आग लगा दीया था घटना को अंजाम – cgtop36.com


इंदौर में भीषण अग्निकांड को अंजाम देकर सात लोगों की जान लेने वाले सिरफिरे आशिक की पहचान सीसीटवी के फुटेज के जरिए हो गई है. पुलिस ने शुभम दीक्षित नाम के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 (हत्या) और 436 (भवन को जलाकर खाक करने की नीयत से ज्वलनशील पदार्थ का कुचेष्टापूर्ण इस्तेमाल) के तहत मामला दर्ज किया है. आरोपी की तलाश जारी है.

इस मामले में इंदौर पुलिस आयुक्‍त हरिनारायण चारी मिश्रा ने कहा, आज सुबह एक भीषण अग्निकांड में 7 लोगों की जान चली गई. मामले को पुलिस ने गंभीरता से लिया और 50 से ज्यादा CCTV फुटेज को खंगाला. जांच में पता चला कि एक युवक ने स्कूटी में आग लगाई, जिसने बाद में गंभीर रूप लिया, जिससे 7 लोगों की मृत्यु हो गई.

पुलिस कमिश्‍नर ने कहा, युवक का नाम संजय उर्फ शुभम दीक्षित है. युवक का युवती से पहले भी विवाद हो चुका था, जिस वजह से युवक ने इस घटनाक्रम को अंजाम दिया. पुलिस मामले में गंभीरता से कार्रवाई कर रही है. आरोपी को गिरफ़्तार करने के लिए हमारी टीमें प्रयासरत हैं.

बता दें कि इंदौर में भीषण आग से पति-पत्नी समेत सात लोगों की मौत, अग्निशमन दल पर देर से पहुंचने का आरोप बता दें कि मध्य प्रदेश के इंदौर में घनी बसाहट वाले इलाके में तीन मंजिला रिहायशी इमारत में शनिवार तड़के भीषण आग लगने से एक दम्पति समेत सात लोगों की मौत हो गई, जबकि 9 अन्य व्यक्ति घायल हो गए.

चश्मदीदों बोले -तंग गलियों में अग्निशमन दल काफी देर से पहुंचा
उधर, चश्मदीदों का आरोप है कि विजय नगर क्षेत्र में तंग गलियों वाली स्वर्ण बाग कॉलोनी की रिहायशी इमारत में भीषण लपटों और गहरे काले धुएं से घिरे लोगों की मदद के लिए अग्निशमन दल काफी देर से मौके पर पहुंचा.

आज सुबह एक भीषण अग्निकांड में 7 लोगों की जान चली गई। मामले को पुलिस ने गंभीरता से लिया और 50 से ज्यादा CCTV फुटेज को देख… 2022-05-07 21:06:03

Source by ANI_HindiNews

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.



Related Articles

Back to top button